{"_id":"6996d9881a9b4260e00eec04","slug":"sirmaur-two-people-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-kala-amb-the-accused-driver-is-absconding-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कालाअंब में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत, आरोपी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कालाअंब में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत, आरोपी चालक फरार
Thu, 19 Feb 2026 03:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब(सिरमाैर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब(सिरमाैर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:06 PM IST
सार
सिरमाैर जिले के कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर एक दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर हादसा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वीरवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर रुचिरा पेपर मिल के समीप उस समय हुआ, जब बाइक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
हादसे में मृतकों की पहचान झगरू मांझी (50) निवासी गोपालगंज, जिला भागलपुर (बिहार) और उनकी पत्नी लखपती देवी के रूप में हुई है। दोनों कालाअंब क्षेत्र में मजदूरी करते थे। वे किसी कार्य से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार दंपती को रास्ते में एक बाइक सवार मिला था, जिससे उन्होंने लिफ्ट ली थी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीरवार दोपहर करीब दो बजे बाइक चालक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक ट्रैक्टर के टायर से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि पीछे बैठे दंपती ट्रॉली के नीचे आ गए। ट्रॉली के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं फरार बाइक सवार की तलाश भी तेज कर दी गई है।
स्कूल बस को बाइक ने मारी टक्कर, तीन जख्मी
नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे पर कोलर के पास निजी स्कूल बस से तेज रफ्तार बाइक के टकराने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। यहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर है। वीरवार को कोलर के पास एक निजी स्कूल बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान बस मोड़ते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक बस से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों समेत बस सवार चालक घायल हो गया।
दुर्घटना के समय बस में सवार स्कूली बच्चे भी घबरा गए और रोने लगे। हालांकि इस दुर्घटना में सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेशम ने बताया कि तीन घायलों उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।