फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sikh for justice gurpatwant singh pannu threaten To Raise Khalistan Flag In DC Office Una Himachal Prdaesh

ऊना: पन्नू का दावा, मंडी में केजरीवाल के रोड शो में बांटे थे खालिस्तान के झंडे

Sun, 10 Apr 2022 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Apr 2022 06:37 PM IST
सार

सिख फॉर जस्टिस संस्था के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पत्रकारों को भेजे ईमेल में लिखा है कि 29 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय में खालिस्तानी झंडा लहराया जाएगा। पन्नू की धमकी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन
sikh for justice gurpatwant singh pannu  threaten To Raise Khalistan Flag In DC Office Una Himachal Prdaesh
यू ट्यूब पर जारी किया वीडियो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिख फॉर जस्टिस संस्था के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि 6 अप्रैल को मंडी में हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के रोड शो में बड़ी संख्या में खालिस्तान के झंडे वितरित किए गए। पन्नू ने रविवार सुबह पांच बजे उपायुक्त कार्यालय ऊना के बाहर झंडा लगाने का वीडियो भी यू ट्यूब पर जारी किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा पत्रकारों को भेजे ईमेल में लिखा है कि 29 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय में खालिस्तानी झंडा लहराया जाएगा। पन्नू की धमकी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि पुलिस ने डीसी कार्यालय का निरीक्षण किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। जनता ऐसी धमकियों को नजरअंदाज करे। पुलिस ऐसे मामलों से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


पत्रकारों को भेजे ई-मेल में ऊना डीसी कार्यालय परिसर का फोटो भी भेजा है। इसके साथ एक वीडियो लिंक है। इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर के नाम धमकी भरे पत्र में शिमला के रिज मैदान का जिक्र था। बता दें कि ऊना में बीते दिनों किरपाणधारी युवक को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में न बैठाने के विरोध में किए गए प्रदर्शन में भी भिंडरावाला की तस्वीर लगे झंडे लहराए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed