{"_id":"601c0e7968be416092165827","slug":"sign-board-fell-on-head-of-a-five-year-old-girl-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: पांच साल की बच्ची के सिर पर गिरी पट्टिका, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: पांच साल की बच्ची के सिर पर गिरी पट्टिका, मौके पर मौत
Thu, 04 Feb 2021 08:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पांच साल की बच्ची के सिर पर ईंटों से बनी पट्टिका गिर गई, जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान लक्ष्मी, पुत्री रामकुमार, गांव मल्लपुर, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। यह हादसा भराड़ी थाना के तहत भटेड़ गांव में वीरवार दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ। लक्ष्मी बच्चों के साथ अपने किराये के घर के पास खेल रही थी।
विज्ञापन
जिस जगह बच्चे खेल रहे थे, वहां मनरेगा के तहत पानी का टैंक है। इस टैंक के निर्माण पर हुए खर्च का ब्योरा ईंटों से बनी पट्टिका पर दर्ज किया गया था। अचानक पट्टिका लक्ष्मी के सिर पर गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी के पिता भटेड़ गांव में ही मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, एसडीएम घुमारवीं शशिपाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन