फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shock to farmers and gardeners: The price of 12:32:16 fertilizer increased by Rs 285

किसानों-बागवानों को झटका: 285 रुपये तक बढ़े इस खाद के दाम

Tue, 07 Dec 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/पतलीकूहल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/पतलीकूहल Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Dec 2021 09:28 PM IST
सार

हिमफेड मंडी-कुल्लू के प्रभारी किशन भारद्वाज ने बताया कि नए दाम के अनुसार 12:32:16 खाद 285 रुपये तक महंगी मिलेगी। यानी जीएसटी के साथ 1470 रुपये प्रति बोरी मिलेगी। पहले इसका दाम 1185 रुपये प्रति बोरी था। 15:15:15 खाद भी 170 रुपये महंगी मिलेगी। 

विज्ञापन
Shock to farmers and gardeners: The price of 12:32:16  fertilizer increased by Rs 285
खाद(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने खादों के मूल्य में बढ़ोतरी कर हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों-बागवानों को झटका दिया है। महज 15 दिनों में दाम बढ़ गए हैं। नए दाम की अधिसूचना बीते सोमवार को हिमफेड के पास पहुंच गई है। हिमफेड मंडी-कुल्लू के प्रभारी किशन भारद्वाज ने बताया कि नए दाम के अनुसार 12:32:16 खाद 285 रुपये तक महंगी मिलेगी। यानी जीएसटी के साथ 1470 रुपये प्रति बोरी मिलेगी। पहले इसका दाम 1185 रुपये प्रति बोरी था। 15:15:15 खाद भी 170 रुपये महंगी मिलेगी। यह खाद 1350 रुपये में जीएसटी के साथ मिलेगी।

विज्ञापन


इसका पुराना दाम  1180 रुपये था। म्यूरेट ऑफ पोटाश के दाम में भी 190 रुपये का उछाल आया है। 850 रुपये में मिलने वाली इस खाद के लिए अब 1040 रुपये चुकाने होंगे। कुल्लू फल उत्पादक मंडल के प्रधान प्रेम शर्मा ने बताया कि उर्वरकों के दाम बढ़ने से किसानों-बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि अब किसानों को फसल को तैयार करने के लिए ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा। 12:32:16 व 15:15:15 खाद का इस्तेमाल गेहूं की बिजाई व सेब के लिए किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed