फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shiv Pratap Shukla appointed as Governor of of Himachal Pradesh

Himachal News: शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

Sun, 12 Feb 2023 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Feb 2023 08:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
Shiv Pratap Shukla appointed as Governor of of Himachal Pradesh
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वह चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। शुक्ला ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया।

शुक्ला गोरखपुर से 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक रहे। देश में लगे आपातकाल के दौरान उन्हें 26 जून, 1975 को जेल भी जाना पड़ा। वह 18 महीने बाद साल 1977 में जेल से छूटे। साल 2002 में विधानसभा चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा के लिए संगठन का काम करना शुरू किया।

विज्ञापन


सीएम, डिप्टी सीएम और विस अध्यक्ष ने दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन के व्यापक अनुभव से राज्य और यहां की जनता को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed