फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Water Crisis: Himachal govt transfer GM and AGM of drinking water company, now claims to provide water on third day

Shimla Water Crisis: हिमाचल सरकार ने पेयजल कंपनी के जीएम और एजीएम को बदला, अब तीसरे दिन पानी देने का दावा

Thu, 16 Jun 2022 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jun 2022 10:31 PM IST
सार

पेयजल कंपनी के दो बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सरकार ने कंपनी के जीएम पद पर तैनात अधीक्षण अभियंता आरके वर्मा और एजीएम अनिल जसवाल का तबादला कर दिया है। इनकी जगह जलशक्ति विभाग से अधिकारियों की तैनाती कर दी है। 

विज्ञापन
Shimla Water Crisis: Himachal govt transfer GM and AGM of drinking water company, now claims to provide water on third day
अधिकारियों का तबादला(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला पेयजल कंपनी के दो बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सरकार ने कंपनी के जीएम पद पर तैनात अधीक्षण अभियंता आरके वर्मा और एजीएम अनिल जसवाल का तबादला कर दिया है। इनकी जगह जलशक्ति विभाग से अधिकारियों की तैनाती कर दी है। जलशक्ति विभाग में अधीक्षण अभियंता पद पर सेवाएं दे रहे अनिल मेहता अब सेकंडमेंट आधार पर कंपनी के नए जीएम होंगे। वर्तमान जीएम आरके वर्मा की तैनाती को लेकर आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं। हाइड्रोलॉजी डिविजन में तैनात अधिशासी अभियंता सुमित सूद को कंपनी के एजीएम पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस पद पर तैनात एजीएम अनिल जसवाल को हाइड्रोलॉजी विभाग में भेजा है। शहर में अचानक हुए इन तबादलों को जलसंकट से जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दो महीने से शहर में पेयजल सप्लाई नियमित नहीं हो पाई है। बीते दो हफ्ते में तो सप्लाई तीसरे से चौथे दिन में चली गई थी। हालांकि, अब इसमें सुधार होने लगा है। लेकिन इससे पहले ही सरकार ने दो बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 

विज्ञापन


 पानी की राशनिंग का नया शेड्यूल किया जारी
राजधानी में गहराए पेयजल संकट के बीच शिमला जल प्रबंधन निगम कंपनी ने अब तीसरे दिन नियमित सप्लाई देने का दावा किया है। इसके लिए कंपनी ने नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। पानी न आने की स्थिति में लोग शिकायत कर टैंकर भी मंगवा सकते हैं। इसका हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।  पेयजल संकट पर वीरवार को प्रेसवार्ता बुलाकर कंपनी के जीएम आरके वर्मा और स्वतंत्र निदेशक दिग्विजय चौहान ने कहा कि जलस्तर घटने और बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कुछ दिन शहर को कम पानी मिला। इससे शेड्यूल गड़बड़ा गया और कई इलाकों में चौथे और पांचवें दिन पानी मिला। शहर में इस बार सैलानी भी काफी ज्यादा आए हैं। इसके चलते भी पेयजल खपत बढ़ गई। दावा किया कि अब अधिकारियों को पंपिंग बढ़ाने और तीसरे दिन नियमित सप्लाई देने के निर्देश दिए हैं। शहर में पानी की सप्लाई का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है।  इसके अलावा जिन इलाकों में तीसरे दिन पानी नहीं आएगा, वहां टैंकर भेजकर सप्लाई देंगे। लोग इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0177 2658916 पर कॉल कर सकते हैं। जीएम ने कहा कि दो छोटे टैंकर भी कंपनी खरीद रही है ताकि तंग सड़कों के बावजूद वार्डों में पानी दिया जा सके। नए टैंक बनाकर स्टोरेज क्षमता बढ़ाने का भी दावा किया।
विज्ञापन


कंपनी का दावा, 10 जून से शुरू हुई राशनिंग
कंपनी ने दावा किया कि दस जून से शहर में पानी की राशनिंग हुई है। हालांकि सच्चाई यह है कि बीते दो माह में ज्यादातर समय शहर में पानी की राशनिंग रही है। 

शुक्रवार को इन इलाकों में देंगे पानी
पेयजल कंपनी के नए शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को शहर के नवबहार, मल्याणा, शनान, नार्थओक, बॉथवेल, लक्ष्मी नारायण मंदिर क्षेत्र, ढींगूधार, अपर समिट्री, चलौंठी, मशोबरा टू, हिप्पा, ढली टनल, नेरीधार, भट्ठाकुफर, कसुम्पटी बाजार, मल्याणा, निगम विहार, मजीठा हाउस, कनलोग, ऐराहोम, एसडीए परिसर, खलीनी, शकराला, फ्लावरडेल, पंथाघाटी, सरघीण, न्यू शिमला सेक्टर एक से छह, बीसीएस, भराड़ी, कैलस्टन, केल्टी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी जाखू, टुटीकंडी, कामनादेवी, नाभा, समरहिल, रुल्दूभट्ठा, ईदगाह, कालीबाड़ी, कृष्णानगर, लोअर बाजार, रामबाजार, मालरोड, सब्जी मंडी, दाड़नी का बगीचा, मेट्रोपोल क्षेत्र में पानी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed