फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla's circular road closed, vehicular movement stopped in view of the danger of landslide near Ganj Bazar

Shimla: भूस्खलन से शिमला शहर का सर्कुलर रोड बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी, बसों के लिए ट्रैफिक प्लान बदला

Tue, 26 Jul 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 08:16 PM IST
सार

राजधानी शिमला की लाइफ लाइन सर्कुलर रोड को भूस्खलन चलते मंगलवार शाम बंद कर दिया गया। होटल महामाया के पास वाहनों की आवाजाही रोकने के बाद लोकल बसें वैकल्पिक रूट से चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Shimla's circular road closed, vehicular movement stopped in view of the danger of landslide near Ganj Bazar
शिमला का सर्कुलर रोड बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की लाइफ लाइन सर्कुलर रोड को भूस्खलन के खतरे के चलते मंगलवार शाम बंद कर दिया गया। होटल महामाया के पास वाहनों की आवाजाही रोकने के बाद लोकल बसें वैकल्पिक रूट से चलाई जा रही हैं। पुराने बस अड्डे से खलीनी, बीसीएस, मैहली, पंथाघाटी, जुन्गा रूट की बसें वाया टूटीकंडी बाईपास चलाई गईं। पुराने बस अड्डे की ओर आ रही बसें घोड़ा अस्पताल बस स्टॉप से वापस भेज दी गईं। पुराने बस अड्डे से छोटा शिमला, नवबहार, संजौली, ढली रूट पर चलने वाली बसें वाया लक्कड़ बाजार आईजीएमसी रवाना की गईं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल विनोद शर्मा ने बताया कि  कार्ट रोड बंद होने के बाद लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के आदेशों पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। एहतियातन दीवार पर खड़े एक पेड़ को गिरा दिया गया है। इस दौरान  विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए गंज में पार्किंग को खाली करवा दिया गया है। लिफ्ट बस स्टॉप पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को वापस भेजा गया। वहीं, हाईकोर्ट के नीचे लोग बसों का इंतजार करते रहे। देर शाम तक बसें नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी। डंगे को ढहने से बचाने के लिए तिरपाल से ढका गया है। रात को प्रशिक्षु नर्सें और आम लोग पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना हुए। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गंज सड़क पर जो पुराना डंगा अब सर्कुलर रोड पर धंस रहा है, उसी पर बीते साल नगर निगम ने स्मार्ट सिटी मिशन से लाखों रुपये खर्च कर ओपन जिम पार्क बना दिया था। अप्रैल में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से इसका उद्घाटन करवाया गया। लेकिन चंद दिन बाद बारिश के कारण पुराने डंगे पर बना यह पार्क धंस गया। नगर निगम ने आनन-फानन में पार्क में लगाए जिम उपकरण हटा दिए। स्थानीय पार्षद सुषमा कुठियाला ने निगम से यहां नया डंगा लगाने को कहा। निगम ने तर्क दिया कि यह पुराना डंगा लोक निर्माण विभाग का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि यह पुराना डंगा लोक निर्माण विभाग का है। विभाग को ही इसके काम के लिए कहा गया था।

संजौली चौक पर हांफी बस, जाम लगा
उधर, शहर के सबसे बड़े उपनगर संजौली में मंगलवार सुबह करीब दस बजे चौक पर एचआरटीसी की बस खराब हो गई। बस खराब होने से चौक से होकर निकलने वाली सड़कों पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को सड़क किनारे हटवाया। इस दौरान सड़क वनवे होने से जाम के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed