फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: water bill not paid by some hotel owners in shimla

राजधानी शिमला में सालों से मुफ्त का पानी गटक रहे कई होटल संचालक

Fri, 19 Feb 2021 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक चौहान, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अशोक चौहान, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Feb 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
shimla news: water bill not paid by some hotel owners in shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में पेयजल मीटरों की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शहर के कई निजी होटल सालों से मुफ्त का पानी डकार रहे हैं। इनमें 80 से ज्यादा पेयजल मीटर ऐसे मिले हैं जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। होटलों में यह मीटर कब और कैसे लगे, इस पर पेयजल कंपनी के पास भी कोई जवाब नहीं है। कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में सभी होटलों को कुल 605 व्यावसायिक कनेक्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन


बीते महीने कंपनी ने सभी वार्डों के कनिष्ठ अभियंताओं को शहर में गायब हुए हजारों मीटरों का पता लगाने का जिम्मा सौंपा था। इसके साथ ही शहर के सभी होटलों का निरीक्षण कर उनमें लगे पेयजल मीटरों का पता करने को कहा था। लेकिन जब अभियंताओं की टीम फील्ड में उतरी तो चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।
विज्ञापन


शहर के होटलों में 605 नहीं बल्कि 685 से ज्यादा पेयजल मीटर लगे हुए मिले। इन सभी मीटरों का पानी होटल संचालक इस्तेमाल कर रहे हैं। अब 80 से ज्यादा अतिरिक्त मीटर होटलों में कैसे लगे, इसका पता नहीं चल रहा। अंदेशा है कि कई होटलों ने फर्जी तरीके से कनेक्शन लिए हैं। अभियंता भी हैरान हैं कि उनके वार्डों में आखिर रिकॉर्ड से ज्यादा मीटर कैसे लगे। आने वाले दिनों में इसकी जांच में और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के होटलों को कई सालों से बिल ही नहीं दिए
राजधानी के कई होटलों को दो से तीन साल से पानी के बिल जारी नहीं हुए हैं। कई होटल मालिक बिल मिलने का इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन कंपनी बिल जारी नहीं कर रही। होटलों को व्यावसायिक दरों पर पानी बिल जारी होते हैं। हर होटल का सालाना बिल लाखों रुपये बनता है, लेकिन कंपनी इन्हें बिल जारी नहीं कर पा रही।


4150 मीटरों की तलाश जारी
शहर में गायब बताए जा रहे 4150 पेयजल मीटरों की तलाश जारी है। कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई वाली टीमें अपने-अपने वार्ड में जाकर मीटरों की तलाश कर रही है। तीन मार्च तक इसकी रिपोर्ट मांगी है। एजीएम गोपाल कृष्ण ने कहा कि अभी जांच जारी है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed