फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: Tree fall on residential building People vacate Houses

Shimla News: विकासनगर में रिहायशी भवन पर गिरा पेड़, खाली करवाए फ्लैट

Sat, 05 Aug 2023 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Aug 2023 01:53 PM IST
सार

पार्षद रचना भारद्वाज ने बताया कि भवन पर अभी भी एक सूखा पेड़ खतरा बना हुआ है। इसके चलते ऊपरी मंजिल में रह रहे एक परिवार ने यहां से शिफ्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Shimla News: Tree fall on residential building People vacate Houses
शिमला के विकासनगर में भवन पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के विकासनगर में वीरवार देररात करीब 11:30 बजे एक रिहायशी भवन पर पेड़ ढह गया। इससे भवन की छत और बिजली तार टूट गए। इसके चलते देर रात ही भवन खाली करवाया गया। स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज के अनुसार देर रात सूचना मिली कि हिमुडा कालोनी के सी-41 ब्लॉक पर एक पेड़ ढहने वाला है।

विज्ञापन


इसकी जड़ों से पत्थर निकलने लगे थे। इस ब्लॉक में 14 फ्लैट हैं जिनमें लोग रहते हैं। पेड़ ढहता देख कुछ लोग भवन से बाहर आ गए। पेड़ बिजली की एचटी लाइन को तोड़ता हुआ छत पर जा गिरा। इससे छत समेत यहां रखी पानी की टंकियां भी टूट गईंं। पार्षद ने तुरंत बिजली कर्मचारियों को सूचना दी और सप्लाई बंद करवाई।
विज्ञापन


पेड़ ढहने के बाद दो और पेड़ भवन के लिए खतरा बने हुए थे। ऐसे में ऊपरी मंजिलों में रहने वाले लोगों को यहां न ठहरने की सलाह दी गई। पार्षद ने मदद की पहल करते हुए तीन परिवारों को रात को अपने घर पर ठहराया। सुबह नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, वन विभाग, नगर निगम और बिजली अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन से हटाया गया पेड़
दोपहर तक खतरा बना एक और पेड़ कटवा दिया गया। साथ ही भवन पर ढहे पेड़ को भी हटाया गया। स्थानीय लोगों ने महापौर को कई सूखे पेड़ भी दिखाए जो भवनों पर खतरा बन गए हैं। महापौर ने इन्हें जल्द काटने का भरोसा दिया। साथ ही एक डंगे के ढहने के खतरे को देखते हुए इसकी मरम्मत के निर्देश भी दिए।


पार्षद रचना भारद्वाज ने बताया कि भवन पर अभी भी एक सूखा पेड़ खतरा बना हुआ है। इसके चलते ऊपरी मंजिल में रह रहे एक परिवार ने यहां से शिफ्ट कर दिया है। विकासनगर में बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed