{"_id":"63d69675b1830c5f556e1510","slug":"shimla-news-tree-fall-building-damaged-in-police-line-kaithu-shimla-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पुलिस लाइन कैथू में इमारत पर गिरा पेड़, तेज हवाएं चलने से बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पुलिस लाइन कैथू में इमारत पर गिरा पेड़, तेज हवाएं चलने से बिजली हुई गुल
Sun, 29 Jan 2023 09:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Jan 2023 09:26 PM IST
सार
ब्लॉक-सी की छत पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से क्वार्टर नंबर-8 के रसोई और कमरे की छत को नुकसान हआ है।
विज्ञापन
भवन पर गिरा पेड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी शिमला में तेज हवाएं चलने से देवदार का एक पेड़ इमारत पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के समय भवन में कोई नहीं था। रविवार शाम 7:15 के करीब पुलिस लाइन कैथू में यह घटना पेश आई। ब्लॉक-सी की छत पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से क्वार्टर नंबर-8 के रसोई और कमरे की छत को नुकसान हआ है। पेड़ का एक हिस्सा टूटने के बाद छत पर अटका गया।
विज्ञापन
वहीं तेज हवाओं से जाखू, ताराहाल, लॉन्गवुड और स्नोडन क्षेत्र में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 7:30 बजे के करीब बिजली अचानक गुल हो गई। रात को 8:40 बजे तक इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
बर्फ के फाहे गिरने से सैलानी हुए खुश
राजधानी शिमला में देर शाम बर्फ के हल्के फाहे गिरे। इस दौरान मालरोड, रिज मैदान घूमने आए सैलानियों ने बर्फ के फाहों के बीच मौजमस्ती की। हालांकि, बाद में बारिश का दौर शुरू हो गया। शिमला घूमने आए सैलानी बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन