फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: Girl commit suicide in kasumpti shimla himachal pradesh

Shimla News: पंथाघाटी में किराये के कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती, ब्यूटी पॉर्लर में करती थी काम

Wed, 04 Jan 2023 09:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Jan 2023 09:12 PM IST
सार

युवती की सहेली काम खत्म करके कमरे में लौटी। कमरे का दरवाजा खोलने पर उसके होश उड़ गए। ज्योति कमरे में अलमारी की कुंडी से चुनरी के फंदे से लटकी हुई थी।

विज्ञापन
Shimla News: Girl commit suicide in kasumpti shimla himachal pradesh
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के छोटा शिमला थाना क्षेत्र के तहत पंथाघाटी में एक 23 वर्षीय युवती फंदे लटकी हुई मिली है। युवती को फंदे से उतारने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित कर दिया। ज्योति पुत्री राजकुमार निवासी दलाश तहसील आनी जिला कुल्लू की रहने वाली थी। ज्योति बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद रोजगार के लिए शिमला आई थी। यहां पर पांच माह से वह एक ब्यूटी पॉर्लर में काम करती थी।

विज्ञापन


देर शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पंथाघाटी क्षेत्र के शिवनगर में यह घटना पेश आई। जुलाई 2022 में ज्योति अपनी सहेली निकाशा के साथ काम के सिलसिले से शिमला आई थी। दोनों को एक ब्यूटी पॉर्लर में काम मिल गया। ज्योति दूसरी शिफ्ट में काम करती थी, इसका समय शाम 4 से रात 12 बजे तक का था।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार शाम को जब वह काम पर नहीं पहुंची तो मोबाइल पर फोन करने की कोशिश की लेकिन वह भी बंद मिला। इस बीच उसकी सहेली निकाशा काम खत्म करके कमरे में लौटी। कमरे का दरवाजा खोलने पर उसके होश उड़ गए। ज्योति कमरे में अलमारी की कुंडी से चुनरी के फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद उसने अपने साथी कर्मचारी को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ज्योति को नीचे उतारा। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। ज्योति के पिता पंचायत चौकीदार हैं। परिवार में सबसे बड़ी ज्योति ही थी। इसके छोटे भाई-बहन हैं। परिजनों को किसी पर कोई शक नहीं है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद की आगामी तफ्तीश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed