फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: Brides Runs Away With Jewellery Cash arrested by Kangra Police in Shimla

Shimla News: शादी करने के बाद नकदी-गहने लेकर फरार दुल्हनों को अपने साथ ले गई कांगड़ा पुलिस

Sun, 05 Mar 2023 09:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Mar 2023 09:38 PM IST
सार

महिलाओं पर आरोप है कि जिला कांगड़ा के भवारना पुलिस थाना क्षेत्र में दो भाइयों के साथ इन्होंने शादी की और बाद में गहने-नकदी लेकर भाग गईं।

विज्ञापन
Shimla News: Brides Runs Away With Jewellery Cash arrested by Kangra Police in Shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी करने के बाद नकदी और गहने लेकर दुल्हनों के फरार होने के मामले में कांगड़ा पुलिस राजधानी के उपनगर टुटू में दबिश देकर दो महिलाओं को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इनकी पहचान शिल्पा (30) पत्नी जगदीश निवासी हमीरपुर और सीमा उर्फ रिजवाना (24) बिहार निवासी के तौर पर हुई है। दोनों महिलाएं टुटू क्षेत्र में किराये के मकान लेकर अलग-अलग रह रही थीं।

विज्ञापन


रविवार दोपहर जतोग चौकी पुलिस के सहयोग से कांगड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इन महिलाओं पर आरोप है कि जिला कांगड़ा के भवारना पुलिस थाना क्षेत्र में दो भाइयों के साथ इन्होंने शादी की और बाद में गहने-नकदी लेकर भाग गईं। इससे पहले पुलिस इस मामले में शंभू मेहता को भी टुटू के ढांडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


दरअसल, 18 नवंबर 2022 को भवारना थाने के परौर निवासी प्रकाश ने अपने बेटे कमल और अमन की शादी शिमला की दो लड़कियों से करवाई थी। इसमें अमन की शादी सीमा और कमल की शादी अन्य लड़की के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता प्रकाश के मुताबिक शादी के एक हफ्ते बाद दोनों बहुएं नकदी सहित गहने लेकर भाग गईं। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनका पहले भी विवाह हो चुका था। उन्होंने 27 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तीन दिन बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी मुकदमे में आरोपी शंभू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये की नकदी भी कब्जे में ली थी। इससे पूछताछ के आधार पर कांगड़ा पुलिस के एएसआई अश्वनी कुमार, हेड कांस्टेबल विजेश, एलएचसी विनीत और महिला कांस्टेबल रमता रविवार को दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए साथ लेकर गए हैं।


यह है मामला
कांगड़ा पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक आरोपी शंभू मेहता ने प्रकाश को भरोसा दिलाया था कि वह उनके बेटों की शादी करवएगा। इस बीच दोनों बेटों की शादी हो गई। एक हफ्ते दोनों बहुएं नकदी और गहने लेकर घर से भाग गईं। शिकायत पर पुलिस ने मामले में शंभू को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि इसने शिल्पा के माध्यम से दोनों युवकों की शादी करवाई थी। पुलिस अन्य लड़की की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed