फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shimla: Jairam Ramesh meets former Chief Minister Dhumal

Hamirpur : जयराम रमेश की पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मुलाकात, डेढ़ घंटे की वार्ता पर चल रही है यह कयासबाजी

Sun, 08 Oct 2023 11:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 11:33 AM IST
सार

समीरपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। उल्लेखनीय है कि जयराम रमेश ने 2 अगस्त 2015 को मीडिया में धूमल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Shimla: Jairam Ramesh meets former Chief Minister Dhumal
धूमल और रमेश... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार रात समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। दोनों नेताओं में करीब डेढ़ घंटा वार्ता हुई। इस मुलाकात को मानहानि से जुड़े एक मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। जयराम रमेश और मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान शनिवार रात करीब 9:00 बजे धूमल से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


समीरपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। उल्लेखनीय है कि जयराम रमेश ने 2 अगस्त 2015 को मीडिया में धूमल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। धूमल ने इन आरोपों को झूठ और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बताए थे। जयराम रमेश के आरोपाें के खिलाफ धूमल ने शिमला स्थित जिला अदालत में अपने अधिवक्ता सुधीर ठाकुर के माध्यम से मानहानि याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


18 जनवरी 2003 को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, तब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और मोतीलाल वोहरा ने भी धूमल के खिलाफ गलत आरोप लगाए थे। तब मुख्यमंत्री धूमल ने अपने अधिवक्ता सत्यपाल जैन के माध्यम से प्रदेश उच्च न्यायालय में मानहानि याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने शिमला उच्च न्यायालय पहुंचकर धूमल से माफी मांगी थी। माफी मांगने के बाद धूमल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को माफ कर दिया था। उधर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने किसी मुलाकात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed