फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Gardeners of Kotgarh will sell apples in one kg pack in supermarkets and grocery stores

शिमला: पेटियों में नहीं, अब एक-एक किलो के पैक में सेब बेचेंगे कोटगढ़ के बागवान

Fri, 10 Sep 2021 11:10 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Sep 2021 11:10 AM IST
सार

शिमला के कोटगढ़ के भरेड़ी निवासी युवा बागवान इशित भैक ने बताया कि मंडियों में सेब बेचने पर लागत भी नहीं मिल रही। इसलिए पहली बार ट्रायल तौर पर सेब को पैक ऑफ सिक्स में बेचने की सोच रहे हैं। आढ़ती और लदानी का चक्कर छोड़ सीधे रिटेलर तक पहुंचने की योजना है।

विज्ञापन
Shimla: Gardeners of Kotgarh will sell apples in one kg pack in supermarkets and grocery stores
बागवान एक किलो के पैक में बेचेंगे सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडियों में सेब के रेट औंधे मुंह गिरने के बाद बागवानों ने अपनी फसल के विपणन के लिए नया तरीका निकाला है। शिमला जिले के कोटगढ़ के बागवान अपना प्रीमियम क्वालिटी का सेब ट्रायल के तौर पर एक किलो के पैक ऑफ सिक्स में बेचेंगे। इसके लिए बागवानों ने चंडीगढ़, दिल्ली और गुड़गांव के सुपर मार्केट और ग्रॉसरी स्टोर से संपर्क साधा है। बागवानों को उम्मीद है कि एक किलो का पैनेट (पारदर्शी डिब्बा) 150 से 200 रुपये में बिकेगा। इन दिनों मंडियों में बढ़िया क्वालिटी का सेब औसतन 1500 से 1800 रुपये प्रति पेटी बिक रहा है। 25 किलो की पेटी के बागवानों को प्रतिकिलो 60 से 70 रुपये मिल रहे हैं। शिमला के कोटगढ़ के भरेड़ी निवासी युवा बागवान इशित भैक ने बताया कि मंडियों में सेब बेचने पर लागत भी नहीं मिल रही।

विज्ञापन


इसलिए पहली बार ट्रायल तौर पर सेब को पैक ऑफ सिक्स में बेचने की सोच रहे हैं। आढ़ती और लदानी का चक्कर छोड़ सीधे रिटेलर तक पहुंचने की योजना है। पैकिंग के लिए गुजरात से एक किलो के पैनेट मंगवाए गए हैं। गांव के लोग एक किलो की पैकिंग में सेब बेचने के लिए खासे उत्साहित हैं। कई लोग 100 से 200 पैनेट की मांग कर चुके हैं। चैरी और प्लम को भी कोटगढ़ के बागवान पैनेट में बेचते हैं। गत्ते के पैक ऑफ सिक्स का भी इंतजाम किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक पेटी के भीतर 4 तहों में 16 पैनेट भेजे जाएंगे, ताकि सेब खराब न हो। अगले हफ्ते तक पहली खेप रवाना करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


सेब के हिमाचली ब्रांड को प्रचलित करने का प्रयास : दीपक
हिमाचली फार्मर प्रोड्यूस कंपनी के संस्थापक दीपक सिंघा ने बताया कि मंडियों में सेब के रेट गिरने से करीब 5000 करोड़ की आर्थिकी संकट में है। फार्म टू रिटेल योजना के तहत सेब के हिमाचली ब्रांड को प्रचलित करने के लिए पैक ऑफ सिक्स के बाद पैक ऑफ फोर और थ्री लाने की योजना है। अफसोस की बात है कि शिमला एप्पल के नाम पर दिल्ली में बी ग्रेड सेब 80 रुपये किलो बिक रहा है। इस सेब को शिमला की मंडियों में सिर्फ 12 रुपये किलो रेट मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed