{"_id":"61c33853242653174767eae0","slug":"shimla-federation-in-favor-of-summer-school-holidays-from-january-10-to-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: 10 से 15 जनवरी तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियां होने के पक्ष में महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: 10 से 15 जनवरी तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियां होने के पक्ष में महासंघ
Wed, 22 Dec 2021 08:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:09 PM IST
सार
शिक्षक महासंघ ने सरकार को पत्र लिखकर दिसंबर में छुट्टियां नहीं देने का स्वागत करते हुए तीन से आठ जनवरी तक दी गई छुट्टियों को लोहड़ी पर्व के दौरान देने की वकालत की है।
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षक महासंघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने 10 से15 जनवरी तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियां देने की मांग की है। महासंघ ने सरकार को पत्र लिखकर दिसंबर में छुट्टियां नहीं देने का स्वागत करते हुए तीन से आठ जनवरी तक दी गई छुट्टियों को लोहड़ी पर्व के दौरान देने की वकालत की है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सचिव पवन मिश्रा और हिमाचल शिक्षक महासंघ के नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार और प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि इस समय पाठशालाओं में पठन पाठन का माहौल बहुत बेहतर तरीके से चला है।
विज्ञापन
यह माहौल कुछ और दिन इसी तरीके से चलना चाहिए ताकि बच्चों के सिलेबस को पूर्ण किया जा सके। पढ़ाई में जो कोविड 19 की वजह से व्यवधान पड़ा है, उसकी भरपाई की जा सके। महासंघ के प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने आग्रह किया है कि तर्कसंगत तरीके से इन छुट्टियों को लोहड़ी त्यौहार के साथ जोड़ा जाए। मंगलवार को जारी छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव कर इन्हें 10 से 15 जनवरी तक दिया जाए। उन्होंने कहा कि सर्दियों की इन छुट्टियों को फेस्टिवल ब्रेक के रूप में लोहड़ी के दिनों में देने से त्योहारों का यह मौसम और भी खुशनुमा बन सकेगा।
विज्ञापन