फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shimla dharamshala Four lane project surver completed

शिमला-धर्मशाला फोरलेन का सर्वे पूरा, सरकार से हरी झंडी का इंतजार

Mon, 06 Jan 2020 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Jan 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
shimla dharamshala Four lane project surver completed
सांकेतिक तस्वीर

शिमला-धर्मशाला फोरलेन का निर्माण अधर में लटका है। एनएचएआई ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, लेकिन अभी तक सरकार से हरी झंडी नहीं मिली है। सरकार के साथ बैठक न हो पाने के कारण इसका कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। यह बैठक 26 दिसंबर को होनी थी। अब सरकार के साथ अगली बैठक की तिथि तय नहीं हो पाई है। शिमला-धर्मशाला फोरलेन की घोषणा हुए करीब दो वर्ष हो चुके हैं। दो वर्षों में 5000 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले इस फोरलेन के प्रति लोगों में खासी उत्सुकता थी। इसके बनने से शिमला-धर्मशाला के बीच की दूरी कम होनी थी।

विज्ञापन


लोगों को पहाड़ की सर्पीली सड़कों से निजात मिलनी थी। इससे हिमाचल में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होनी थी, लेकिन करीब दो वर्ष बाद भी एनएचएआई को न भूमि अधिग्रहण की अनुमति मिली है और न ही इसके लिए बजट मिला है। एनएचएआई ने पांच पैकेज में बनने वाले फोरलेन की सर्वे से संबंधित सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब सरकार से हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन


उधर, शिमला-धर्मशाला फोरलेन के परियोजना निर्देशक वाई ए राउत ने बताया कि फोरलेन के बारे में 26 दिसंबर को शिमला में सरकार के साथ बैठक थी। यह किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई। आगामी बैठक की तिथि अभी तय नहीं है। सरकार इसके प्रति गंभीर है। आने वाले एक-दो महीने में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। सरकार का आदेश मिलते ही फोरलेन धरातल पर उतरने की रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed