फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla coronavirus cases: covid19 pandemic in himachal news update 19 april, record cases in kangra

हिमाचल में रिकॉर्ड 1928 नए कोरोना पॉजिटिव, 14 संक्रमितों की मौत, जानें सक्रिय केस

Tue, 20 Apr 2021 12:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 12:39 AM IST
सार

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 78070 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 9783 हो गए हैं। अब तक 67072 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1190 की मौत हुई है।

विज्ञापन
shimla coronavirus cases: covid19 pandemic in himachal news update 19 april, record cases in kangra
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस विकराल रूप धारण कर रहा है। सोमवार को प्रदेश में 14 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में पांच संक्रमितों की मौत हो गई। हमीरपुर, शिमला और ऊना में दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, किन्नौर, चंबा और मंडी में एक-एक संक्रमित की मौत हो गई है। सुंदरनगर के कोविड-19 अस्पताल बीबीएमबी में देर रात एक कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर इलाज ना देने के आरोप लगाए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आरोपों को नकार दिया है। उधर, प्रदेश में कोरोना काल में पहली बार रिकॉर्ड 1928 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड 526, सोलन 412 , मंडी 184, सिरमौर 134, शिमला  195, ऊना 162, हमीरपुर 105, बिलासपुर 73, कुल्लू 64, किन्नौर 37, चंबा 34 और लाहौल-स्पीति में दो नए मामले आए हैं। कुंभ से लौटे अर्की के बातल गांव से 15 लोग भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 

विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 78070 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 9783 हो गए हैं। अब तक 67072 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1190 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 501, चंबा 247, हमीरपुर 683, कांगड़ा 2289, किन्नौर 126, लाहौल-स्पीति 296, कुल्लू 404, मंडी 887, शिमला 956, सिरमौर 718, सोलन 1866 और ऊना जिले में 810 हो गई है। 24 घंटों में 593 संक्रमित ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 5103 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


अगले 20 दिन संवेदनशील, बरतें एहतियात
हिमाचल प्रदेश के लिए अगले 20 दिन काफी संवेदनशील हैं। इन दिनों में तय होगा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी होगी या इनकी संख्या में कमी आएगी। ऐसे समय में लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्हें सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करना होगा। अति आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें, फेस मास्क पहनें और हाथों को सैनिटाइज करते रहें। प्रदेश में 75 फीसदी ऐसे कोरोना मरीज हैं, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं। बिना लक्षण वाले मरीजों में प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है। 20 फीसदी मरीज हल्के लक्षणों वाले हैं। इन लोगों को बुखार, जुकाम, शरीर में दर्द की शिकायत है। पांच प्रतिशत ऐसे मरीज हैं, जो पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि लोग मास्क, उचित दूरी रखने के साथ हाथों को सैनिटाइज करते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ से लौटे लोगों का रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश

उधर, जनजातीय जिले किन्नौर से हरिद्वार के कुंभ मेले में गए लोगों का रिकॉर्ड तैयार करने के लिए सभी पंचायत प्रधानों और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि कुंभ मेले से लौटने वालों का रिकॉर्ड तैयार करें और दूरभाष नंबर 85808-19827 या ई-मेल पर प्रशासन को भी जानकारी दें। किसी श्रद्धालु में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं, तो उसे होम आइसोलेशन में रखें और इस दौरान कोविड नियमों की पूरी सावधानी बरतें ताकि जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed