फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla city buzzing with tourists on Valentine's weekend, advance booking of hotel rooms

Tourist Shimla: वेलेंटाइन वीकेंड पर शिमला शहर सैलानियों से गुलजार, होटलों में कमरे एडवांस बुक

Sat, 11 Feb 2023 09:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Feb 2023 09:59 PM IST
सार

हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार हो गई है। वीकेंड पर वेलेंटाइन मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इससे शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग में तेजी आई है। 

विज्ञापन
Shimla city buzzing with tourists on Valentine's weekend, advance booking of hotel rooms
शिमला शहर सैलानियों से गुलजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलेंटाइन वीकेंड पर हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार हो गई है। वीकेंड पर वेलेंटाइन मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इससे शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग में तेजी आई है। बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद सैलानी बर्फ का आनंद लेने के लिए शिमला का रुख कर रहे हैं। सुबह से ही शनिवार को पर्यटक वाहनों का शिमला पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। दोपहर एक बजे तक शहर की सर्कुलर रोड स्थित लिफ्ट पार्किंग पैक हो गई। टैरिस फ्लोर पर भी गाड़ियां पार्क हो गईं। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन


मालरोड पर इंदिरा गांधी खेल परिसर से शेरे पंजाब, रोटरी कल्ब, गेयटी थियेटर, टाउन हाॅल से स्कैंडल प्वाइंट तक सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। रिज मैदान पर पूरे दिन सैलानियों का जमवाड़ा लगा रहा। सैलानियों ने रिज पर घुड़सवारी, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने का लुत्फ उठाया। वेलेंटाइन वीक के तहत शनिवार को प्रॉमिस डे पर शहर के होटलों, रेस्टोरेंट्स और पब में शनिवार रात वेलेंटाइन पार्टियां आयोजित की गईं। पार्टी में सैलानियों ने लजीज व्यंजनों का भी मजा लिया।
विज्ञापन


पार्टियों के लिए खासतौर पर डीजे बुलाए गए थे। रविवार को भी वेलेंटाइन वीक के तहत वीकेंड पर विशेष आयोजन होंगे। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वेलेंटाइन वीक के चलते वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है। होटलों में विशेष पार्टियां भी आयोजित की जा रही हैं। होटलों में कमरों की बुकिंग में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में गिरे हल्के फाहे, नाच उठे सैलानी
दोपहर करीब डेढ़ बजे शिमला में हल्की बर्फबारी भी हुई। रिज मैदान पर जैसे ही फाहे गिरने शुरू हुए सैलानी उत्साहित होकर नाचने गाने लगे। हालांकि कुछ देर में फाहे गिरने बंद हो गए। शनिवार दोपहर कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में भी हल्का हिमपात हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुफरी, गलू और फागू के बीच सड़क पर फिसलन से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed