फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Buddha Purnima celebrations held at Sambhota Tibetan School, CM calls for adopting the teachings of Lo

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने का किया आह्वान

Mon, 12 May 2025 04:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 May 2025 04:10 PM IST
सार

वैशाख पूर्णिमा और भगवान बुद्ध की जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया ताकि एक सशक्त समाज का निर्माण हो सके। 

विज्ञापन
Shimla: Buddha Purnima celebrations held at Sambhota Tibetan School, CM calls for adopting the teachings of Lo
संभोटा तिब्बती स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को छोटा शिमला स्थित संभोटा तिब्बती स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। वैशाख पूर्णिमा और भगवान बुद्ध की जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया ताकि एक सशक्त समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमें ‘अप्प दीपो भव’ का मंत्र दिया, जिसका अर्थ है ‘स्वयं अपने दीप बनो’। यह आत्मनिर्भरता का मूल मंत्र है, जो आज के युग में भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करता है।  उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी प्राचीन काल में थीं। हिंसा, असहिष्णुता और अविश्वास से भरे इस युग में भगवान बुद्ध द्वारा दिया गया शांति, करुणा और सहिष्णुता का संदेश मार्ग दिखाता है। ये महज शिक्षाएं नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण इसी दिन हुआ था। एक ही दिन में ये तीन महान घटनाएं इस दिन को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण बनाती हैं।

विज्ञापन




भगवान बुद्ध का जीवन हमें यह सिखाता है कि करुणा, शांति और मानवता ही सच्चे धर्म के मूल स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां भौतिक सुख-सुविधाएं तनाव और असंतुलन का कारण बनती है, ऐसे में भगवान बुद्ध का संदेश हमें शांति, सद्भाव और सच्चे सुख का मार्ग दिखाता है।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यालय से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने कह, ‘मैंने शिमला नगर निगम में 10 वर्षों तक पार्षद के रूप में कार्य किया है। मेरे कई मित्रों ने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है और सर्दियों की छुट्टियों में हम यहीं क्रिकेट खेला करते थे’। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने त्सेरिंग पलकत नेगी और पेमा दोरजे को भारत-तिब्बत मैत्री अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में तिब्बत, किन्नौर और लाहौल-स्पिति की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, तिब्बती निर्वासित सरकार के प्रमुख प्रतिनिधि लहाक्पा त्सेरिंग, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन

सिरमौर: डॉ. बिंदल बोले- महात्मा बुद्ध ने दुनिया को दिया शांति का संदेश 
महात्मा बुद्ध जयंती और बुध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नाहन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोली समाज सिरमौर इकाई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की शपथ ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। उनका जन्म सनातन में नौंवे अवतार के रूप में हुआ है। उन्होंने कहा कि शांति ही विकास का मार्ग और शांति ही प्रभु को पाने का मार्ग है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए न केवल शारीरिक और भौतिक शांति की बात की, बल्कि आध्यात्मिक शांति की भी बात की। बौद्ध धर्म पूरी दुनिया में फैला हुआ है। जहां-जहां बौद्ध धर्म फैला वहां शांति की स्थापना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed