फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla accident news: car falls into gorge three killed in accident in theog and chaupal shimla pradesh

शिमला: 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री और दामाद की मौत

Mon, 16 Aug 2021 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Aug 2021 05:35 PM IST
सार

डीएसपी लखवीर सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
shimla accident news: car falls into gorge three killed in accident in theog and chaupal shimla pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के साथ लगते धरेच में एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री और दामाद की मौत हो गई है। हादसा स्वतंत्रता दिवस के दिन रविवार सुबह हुआ। सभी लोग कार से धरेच से ठियोग की ओर आ रहे थी। धरेच और गरपेयां के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट नीचे जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इनकी पहचान रामानंद (65), बेटी शीला देवी (44) धरेच के रूप में हुई है। हादसे में रामगोपाल (51) गंभीर रूप से घायल हो गए, जोकि शीला देवी के पति हैं। उन्हें सिविल अस्पताल ठियोग में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
विज्ञापन


यहां शाम के समय उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसों की कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी लखवीर सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चौपाल-शिमला मार्ग पर रियूनी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed