{"_id":"6162fa418ebc3e222b44ea3c","slug":"shardiya-navratri-2021-one-lakh-devotees-pays-obeisance-at-shaktipeethas-in-himachal-pradesh-on-fifth-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र 2021: शक्तिपीठों में उमड़ी भीड़, एक लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र 2021: शक्तिपीठों में उमड़ी भीड़, एक लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Sun, 10 Oct 2021 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनयनादेवी जी/चिंतपूर्णी/धर्मशाला/चामुंडा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनयनादेवी जी/चिंतपूर्णी/धर्मशाला/चामुंडा (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:08 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के गरली परागपुर के रहने वाले पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने मां चामुंडा की विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत सुबह की आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने श्री चामुंडा मंदिर में पूजा की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठों में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शारदीय नवरात्रों के पांचवें दिन विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी जी, छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्र्णी, बज्रेश्वरी देवी, ज्वालाजी और नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी और मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
रविवार को श्रीनयनादेवी जी के दरबार में 30 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में रविवार शाम चार बजे तक 14 हजार श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। इसी तरह जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में करीब 57 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। ज्वालामुखी मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका, जबकि नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 6000 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इसके अलावा बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सबसे अधिक 16 हजार श्रद्धालु पहुंचे, जिन्हें कोविड नियमों के तहत माता के दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किए मां चामुंडा के दर्शन
हिमाचल प्रदेश के गरली परागपुर के रहने वाले पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल सुबह आठ बजे श्री चामुंडा मंदिर पहुंचे। मां चामुंडा की विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत उन्होंने सुबह की आरती में भाग लिया। उसके बाद नंदीकेश्वर महादेव मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
पुजारी कुलदीप गोस्वामी और बॉबी गोस्वामी ने पूजा करवाई। संस्कृत महाविद्यालय के प्रिंसिपल हरीश शर्मा और ओमप्रकाश ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाने के बाद मां की चुनरी और प्रतिमा भेंट की। 11 बजे कांगड़ा कमिश्नर एसएस गुलेरिया ने भी परिवार सहित मां चामुंडा देवी मंदिर और नंदीकेश्वर महादेव मंदिर में हाजिरी लगाई।