फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sharad Kumar Lagwal will be the law secretary of the state government, notification issued by the High Court

Shimla News: शरद कुमार लगवाल होंगे राज्य सरकार के विधि सचिव, चिराग भानू बने हाईकोर्ट में ओएसडी

Tue, 31 Jan 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Jan 2023 08:54 PM IST
सार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरद कुमार लगवाल को राज्य सरकार का विधि सचिव लगाया गया है। हाईकोर्ट ने इस बारे में मंगलवार को अधिसूचना जारी की है। वहीं, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानू सिंह को हाईकोर्ट में ओएसडी के पद पर तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
Sharad Kumar Lagwal will be the law secretary of the state government, notification issued by the High Court
विधि सचिव शरद कुमार लगवाल व ओएसडी चिराग भानू सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरद कुमार लगवाल को राज्य सरकार का विधि सचिव लगाया गया है। हाईकोर्ट ने इस बारे में मंगलवार को अधिसूचना जारी की है। वहीं, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानू सिंह को हाईकोर्ट में ओएसडी के पद पर तैनाती दी गई है। इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव भारद्वाज विधि सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे थे। नई अधिसूचना के तहत दोनों न्यायिक अधिकारियों को 1 फरवरी से नई तैनाती के आदेश दिए गए हैं। न्यायाधीश लगवाल ने 9 अगस्त, 2021 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा का पदभार ग्रहण किया था। इनका जन्म 7 जुलाई 1971 को शिलांग (मेघालय) में हुआ था।

विज्ञापन


वर्ष 1997 में विधि की पढ़ाई की और 1997 में इन्होंने जिला न्यायालय हमीरपुर में अभ्यास शुरू किया। वर्ष 2005 में इन्हें उप जिला न्यायवादी और वर्ष 2015 में धर्मशाला में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा के रूप में तैनाती दी गई। वहीं, न्यायाधीश चिराग भानू सिंह सुप्रीम कोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात थे। इन्होंने मंडी कॉलेज से स्नातक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1994 में इन्होंने हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। वर्ष 2003 में वह राज्य सरकार में उप महाधिवक्ता रहे और वर्ष 2007 में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। वर्ष 2013 में वह राज्य सरकार के विधि सचिव भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed