{"_id":"65953595bfc1ed3bf70ebc7a","slug":"seven-year-old-child-dies-after-falling-into-septic-tank-case-against-company-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सेप्टिक टैंक में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत, फोरलेन का कार्य कर रही कंपनी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सेप्टिक टैंक में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत, फोरलेन का कार्य कर रही कंपनी पर केस
Wed, 03 Jan 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jan 2024 06:11 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बच्चे की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते सात वर्षीय बच्चे की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई है। मामले में सदर थाना में निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमीरपुर के नेरी के पास खग्गल में यह हादसा हुआ है। यहां पर एक सेप्टिक टैंक निर्माण कार्य की जद में आया था। इसका ढक्कन निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने खुला छोड़ दिया था। इस टैंक में गिरने से बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक बच्चे के पिता अमन शर्मा पुत्र रूप लाल निवासी गांव खग्गल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अमन शर्मा ने कहा कि सेप्टिक टैंक को फोरलेन निर्माण कार्य के चलते लापरवाही से खुला रखा गया है। इससे बच्चे की टैंक में गिरने से मौत हो गई है। बच्चे के सेप्टिक टैंक में गिरने के बाद उसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन