फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seven HAS officers transferred, Vipan Sandhol and Abhishek are Tehsildars of Paragpur

Himachal: सात एचएएस अफसर बदले, विपन संधोल और अभिषेक परागपुर के तहसीलदार

Thu, 12 Sep 2024 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2024 06:28 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने सात एचएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। विपन कुमार को संधोल और अभिषेक बरवाल को परागपुर में तहसीलदार लगाया गया है।

विज्ञापन
Seven HAS officers transferred, Vipan Sandhol and Abhishek are Tehsildars of Paragpur
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात एचएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। विपन कुमार को संधोल और अभिषेक बरवाल को परागपुर में तहसीलदार लगाया गया है। तहसीलदार का कार्यभार देख रहे एचएएस अधिकारियों ओशिन, अरशिया, शिखा और मोहित को पद से हटाकर कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। गुरुवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस बाबत अधिसूचना जारी की। कार्मिक विभाग ने 2021 कैडर के चार एचएएस अधिकारियों को तहसीलदार पद से हटाकर 2022 कैडर के अधिकारियों को नियुक्तियां दी हैं। असिस्टेंट कमिश्नर एवं बीडीओ पूह अभिषेक बरवाल को असिस्टेंट कमिश्नर एवं तहसीलदार परागपुर लगाया गया है।

विज्ञापन


असिस्टेंट कमिश्नर एवं बीडीओ कोटखाई कुनिका को असिस्टेंट कमिश्नर एवं तहसीलदार झंडूता लगाया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर एवं बीडीओ काजा दीक्षित राणा को असिस्टेंट कमिश्नर एवं तहसीलदार चंबा सदर, असिस्टेंट कमिश्नर एवं बीडीओ घुमारवीं विपन कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर एवं तहसीलदार संधोल जिला मंडी, असिस्टेंट कमिश्नर एवं बीडीओ संगड़ाह जिला सिरमौर चिराग शर्मा को असिस्टेंट कमिश्नर एवं तहसीलदार सलूनी, जिला चंबा लगाया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर एवं बीडीओ आनी अमनदीप सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर एवं तहसीलदार इंदौरा और असिस्टेंट कमिश्नर एवं बीडीओ बड़ोह जिला कांगड़ा पूजा अधिकारी को असिस्टेंट कमिश्नर एवं तहसीलदार कांगड़ा लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed