फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Separate squad will be formed for the security of Himachal assembly, proposal ready

हिमाचल विधानसभा की सुरक्षा के लिए बनेगा अलग दस्ता, प्रस्ताव तैयार

Sat, 05 Jun 2021 02:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Jun 2021 02:08 AM IST
सार

आईजी शिमला रेंज हिमांशु मिश्र ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को उनके कार्यालय में डीजीपी संजय कुंडू की मौजूदगी में एक प्रस्तुति दी। बताया गया कि हिप्र विधानसभा सुरक्षा सेवा का गठन विशेष रूप से दोनों विधानसभाओं शिमला व धर्मशाला की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Separate squad will be formed for the security of Himachal assembly, proposal ready
हिमाचल विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल से हुई अभद्रता के बाद भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। 86 लोगों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो विधानसभा के कर्मचारी होंगे और पूरे साल परिसर की सुरक्षा व उसके अंदर की कानून व्यवस्था संभालेंगे।

विज्ञापन


इन कर्मियों की नई प्रस्तावित विधानसभा सुरक्षा सेवा के तहत भर्ती की जाएगी। इसमें भर्ती होने वालों के लिए कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त होना जरूरी होगा। शुक्रवार को आईजी शिमला रेंज हिमांशु मिश्र ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को उनके कार्यालय में डीजीपी संजय कुंडू की मौजूदगी में एक प्रस्तुति दी। बताया गया कि हिप्र विधानसभा सुरक्षा सेवा का गठन विशेष रूप से दोनों विधानसभाओं शिमला व धर्मशाला की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित है।
विज्ञापन


यह सेवा परिसर के अंदर सदस्यों व सभी अतिथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और दोनों विधानसभाओं शिमला व धर्मशाला के भवनों, परिसरों, गाड़ियों तथा उपकरणों की सुरक्षा करने का जिम्मा भी सुरक्षा सेवा के पास रहेगा। विशेष सचिव सुरक्षा का एक पद सृजित किया जाएगा, जिस पर पुलिस अधीक्षक स्तर का अधिकारी बैठेगा। यह अधिकारी इस सेवा का प्रमुख होगा और इसके अधीन विभिन्न रैंक के कुल 86 अधिकारी व सुरक्षा कर्मचारी कार्य करेंगे। इस प्रस्ताव को अब विधानसभा सचिवालय राज्य सरकार को भेजेगा और उसकी मंजूरी के बाद इन पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed