{"_id":"5fcb93b98ebc3ecf8b4b50d8","slug":"senior-doctors-will-now-provide-services-in-covid-19-wards-health-secretary-gives-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 वार्डों में अब वरिष्ठ डॉक्टर देंगे सेवाएं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 वार्डों में अब वरिष्ठ डॉक्टर देंगे सेवाएं, स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश
Sun, 06 Dec 2020 12:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
कोविड वार्डों में अब सीनियर डॉक्टरों को सेवाएं देनी होंगी। स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपलों को ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। हर दिन इसकी रिपोर्ट सचिवालय भेजने को भी कहा गया है। जितने दिन की ड्यूटियां होंगी, खत्म होने के बाद ये डॉक्टर होम आइसोलेट होंगे, उसके बाद दूसरे सीनियर डॉक्टर सेवाएं देंगे। नर्सें और पैरा मेडिकल स्टाफ भी रोटेशन में कोविड वार्ड में मरीजों को सेवाएं देंगे। अभी वार्ड में पीजी और एमबीबीएस डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। इक्का दुक्का सीनियर डॉक्टर ही मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में कोरोना से ज्यादातर 70 व इससे ज्यादा उम्र के लोगों की मौत हो रही है। दमा, किडनी रोगियों को यह बीमारी ज्यादा चपेट में ले रही है। इन लोगों को कोरोना वार्ड में सेवाएं देने के लिए सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। हिमाचल में अभी डेथ रेट 1.8 फीसदी है। सरकार इसको कंट्रोल करने में लगी है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि सीनियर डॉक्टर रोटेशन में कोरोना वार्ड में अपनी सेवाएं देंगे। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपलों को इस बारे में निर्देश दिए हैं। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन