{"_id":"67bea0441ad7cad6da01277b","slug":"science-faculty-abolished-in-66-government-schools-of-himachal-directorate-of-higher-education-issued-notific-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल के 66 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय किया खत्म, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल के 66 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय किया खत्म, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना
Wed, 26 Feb 2025 10:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:33 AM IST
सार
प्रदेश के 66 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय के विषय समाप्त कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों के शून्य दाखिले होने पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के 66 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय के विषय समाप्त कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों के शून्य दाखिले होने पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन स्कूलों में तैनात 201 प्रवक्ताओं समेत उनके पद अन्य स्कूलों में शिफ्ट कर दिए हैं। बिलासपुर में एक, चंबा में सात, कुल्लू में तीन, कांगड़ा में चार, लाहौल-स्पीति में दो, मंडी में 10 और शिमला जिले में 39 स्कूलों में विज्ञान संकाय बंद कर दिया है।
विज्ञापन
इन स्कूलों से गणित, फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के शिक्षकों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। शिक्षकों को अब अन्य आवश्यकता वाले स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। प्रवक्ताओं के युक्तिकरण के तहत यह अधिसूचना जारी की गई है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 450 सरप्लस टीजीटी के तबादले करने की तैयारी भी पूरी कर ली है। ये टीजीटी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में अधिक थे। इन्हें अब अन्य स्कूलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन