फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   scholarship scam in himachal: three bank officers on CBI radar

छात्रवृत्ति घोटाला: तीन बैंकों के अफसर सीबीआई के रडार पर

Thu, 18 Feb 2021 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Feb 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
scholarship scam in himachal: three bank officers on CBI radar
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में फर्जी संस्थान चलाने वाले तीन निदेशकों की गिरफ्तारी के बाद अब तीन बैंकों के अफसर और कर्मचारी सीबीआई के रडार पर हैं। इन्हीं बैंकों में खुले खातों के जरिये ही नाइलेट के नाम पर चल रहे फर्जी संस्थानों ने करीब 29 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति डकार ली थी। सूत्रों के मुताबिक बैंक अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से ही इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन


जिन छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति हड़पी गई, उनके फर्जी खाते इन बैंकों में खोले गए और फिर वाउचर भरकर राशि निकाल ली गई। यहीं नहीं कई विद्यार्थियों के काउंसलिंग के समय ही दस्तावेजों और चेक पर साइन ले लिए गए थे और बाद में खातों से पैसा निकाल लिया गया। अब सीबीआई तीनों निदेशकों की गिरफ्तारी के बाद बैंक अफसरों और इनके कर्मचारियों के बारे में पुख्ता जानकारी हासिल कर रही है। इसमें दो बैंक हिमाचल जबकि एक बैंक पंजाब में स्थित है। सीबीआई के मुताबिक जल्द ही इन अफसरों और कर्मचारियों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है।
विज्ञापन


तीनों निदेशकों को पांच दिन के रिमांड पर भेजा
सीबीआई ने दो दिन पहले नाइलेट से मान्यता के नाम पर प्रदेश चल रहे नौ फर्जी शिक्षण संस्थानों के तीन निदेशकों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद तीनों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सीबीआई इस दौरान आरोपियों से अहम जानकारियां जुटाने का प्रयास करेगी ताकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी छापे के दौरान कब्जे में लिए गए दस्तावेजों की भी गहनता से पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में मुख्य आरोपी राज्टा के कई करीब जांच के दायरे में आ सकते हैं और पुख्ता सबूत मिलने पर उनकी गिरफ्तारी भी संभव है। इसके साथ ही उनके खातों और संपत्तियों की भी जानकारियां जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed