फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Satyendra Jain said that BJP and Congress give medicine for wrong merge, Kejriwal is the real doctor

कांगड़ा: सत्येंद्र जैन बोले- गलत मर्ज की दवा देती है भाजपा और कांग्रेस, केजरीवाल असली डॉक्टर

Fri, 22 Apr 2022 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Apr 2022 08:03 PM IST
सार

सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 40 सालों से एक खेल चल रहा है। इसका नाम है कैच-कैच। भाजपा बाल फेंकती है तो कांग्रेस पकड़ लेती है। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दोनों ऐसे डॉक्टर हैं, जो सही मर्ज की दवा ही नहीं देते। अब की बार केजरीवाल डॉक्टर को लाओ, सही इलाज होगा। 

विज्ञापन
Satyendra Jain said that BJP and Congress give medicine for wrong merge, Kejriwal is the real doctor
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक से लेकर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के साथ कई बार कांगड़ा की जोगीपुर पंचायत के प्रधान रहे राजकुमार जसवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में उन्होंने कई समर्थकों के साथ ‘आप’ का दामन थामा। सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 40 सालों से एक खेल चल रहा है। इसका नाम है कैच-कैच। भाजपा बाल फेंकती है तो कांग्रेस पकड़ लेती है।

विज्ञापन


हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दोनों ऐसे डॉक्टर हैं, जो सही मर्ज की दवा ही नहीं देते। अब की बार केजरीवाल डॉक्टर को लाओ, सही इलाज होगा। सीएम का नाम लिए बिना उन्होंने तंज कसा, दिल्ली में चार साल से महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त है। यहां आधी करने की घोषणा हुई है। साफ है कि वह केजरीवाल की नकल कर रहे हैं। हिमाचल के लोगों को नकलची नहीं अकलची चाहिए। हिमाचल में नर्सरी से लेकर पीएचडी तक शानदार पढ़ाई करवाई जाएगी। मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। इस दौरान दिल्ली के विधायक परमजीत सिंह गोल्डी, पंजाब से आए विधायक रमन बहल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

टिकट नहीं आप की नीतियों के कारण जुड़ रहे लोग: सत्येंद्र 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश के लोग टिकट के लिए नहीं, बल्कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन के साथ कृषि और बागवानी को और अधिक प्रोत्साहित कर इन क्षेत्रों में आय के साधन बढ़ाकर रोजगार के साधनों को बढ़ावा दिया जा सकता है। पार्टी की प्राथमिकता है कि प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार कर हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल को लाया जाए।

जैन ने पार्टी पर खालिस्तानी संगठन के पैसों का हिमाचल और गुजरात में इस्तेमाल करने के आरोपों को निराधार बताते हुए ऐसे संगठनों पर कार्रवाई करने की अपील की। नूरपुर के तलाड़ा वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी रहीं मनीषा और इंदौरा कांग्रेस के अनुसूचित विंग पर्यवेक्षक अशोक कुमार सोहता ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।  जैन ने कहा कि शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में भाजपा की उम्मीद से कम लोग शामिल हुए। शनिवार को चंबी मैदान में आम आदमी पार्टी की रैली से कई गुना ज्यादा लोग शामिल होकर आम आदमी पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed