फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sarkar gaon ke dwar program in Bilaspur will start from Panchayat Kasaru

Bilaspur News: बिलासपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की पंचायत कसारू से होगी शुरुआत

Fri, 12 Jan 2024 02:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 02:43 PM IST
सार

सरकार गांव के द्वार की शुरुआत उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कसारू से 17 जनवरी को होगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

विज्ञापन
sarkar gaon ke dwar program in Bilaspur will start from Panchayat Kasaru
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

 प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरुआत उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कसारू से 17 जनवरी को होगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक की हुई। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जनजन तक पहुंचाने और लोगों की विभिन्न समस्याओं को उनके घरद्वार के समीप सुलझाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को इस कार्यक्रम में मेगा शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 18 जनवरी, झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 19 जनवरी, बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में 20 जनवरी और श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में 21 जनवरी को सरकार गांव के द्वार पहुंचेगी। उपायुक्त बिलासपुर ने बताया कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम के दौरान उस विधानसभा क्षेत्र के सभी चुने हुए प्रतिनिधियों भूतपूर्व विधायकों को भी इस कार्यक्रम के लिए  निमंत्रण प्रशासन की ओर से दिया जाएगा। बैठक में सभी उपमंडलों के उपमंडल अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed