फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sanyukt Kisan Manch: Himachal govt to bring bill within seven days to implement universal carton

यूनिवर्सल कार्टन मामला: संयुक्त किसान मंच ने सात दिन में विधानसभा में विधेयक लाने का दिया अल्टीमेटम

Fri, 31 Mar 2023 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Mar 2023 11:10 AM IST
सार

मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान ने बताया कि बीते 17 दिन से प्रदेश सरकार का बजट सत्र चल रहा है, लेकिन बागवानों के मुद्दे पर सरकार गंभीर नहीं है।

विज्ञापन
sanyukt Kisan Manch: Himachal govt to bring bill within seven days to implement universal carton
संयुक्त किसान मंच की कार्यशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए संयुक्त किसान मंच ने सात दिन के भीतर सरकार को विधानसभा सत्र में विधेयक लाने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने की स्थिति में एक बार फिर आंदोलन पर उतरने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

संयुक्त किसान मंच ने रोहड़ू के महेंदली में आयोजित कार्यशाला के बाद बैठक में यूनिवर्सल कार्टन के इस्तेमाल और अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। सभी बागवानों ने एकमत होकर सरकार से मांग की कि इसी विधानसभा सत्र में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए विशेष कानून बनाया जाए। कार्यशाला में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों-बागवानों सहित करीब 13 घटक संगठनों के करीब 150 लोगों ने भाग लिया। नई सरकार के गठन के बाद पहली बार मंच ने सरकार के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाया है। 
विज्ञापन


बागवानों के मुद्दे पर सरकार गंभीर नहीं
मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान ने बताया कि बीते 17 दिन से प्रदेश सरकार का बजट सत्र चल रहा है, लेकिन बागवानों के मुद्दे पर सरकार गंभीर नहीं है। बागवानी मंत्री सत्र से पहले यूनिवर्सल कार्टन लागू करने को लेकर मुखर थे, लेकिन सत्र में अब तक यूनिवर्सल कार्टन पर कोई चर्चा नहीं हुई। बजट सत्र के सात दिन बाकी हैं। अगर 7 दिन के भीतर इसे लेकर विधेयक लाकर कानून नहीं बनाया गया तो किसानों-बागवानों को लामबंद कर आंदोलन खड़ा किया जाएगा। संजय चौहान ने कहा है कि बागवानी मंत्री ने सत्र शुरू होने से पहले हितधारकों से विचार-विमर्श करने की बात कही थी। 25 मार्च को बागवानी मंत्री सचिवालय में बागवान संगठनों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसमें एक मत से यूनिवर्सल कार्टन लागू करने पर सहमति बन चुकी है। बावजूद इसके विधानसभा में विधेयक नहीं लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों में लूट रोकने को लागू हों तीन कानून
संयुक्त किसान मंच ने मंडियों में किसानों-बागवानों से हो रही लूटखसोट रोकने के लिए तीन कानून लागू करने की मांग उठाई है। एपीएमसी कानून 2005, हिमाचल प्रदेश पैसेंजर एंड गुड्स टैक्सेशन एक्ट 1955, लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की है। सरकार के कानून के अनुसार प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल के आधार पर मालभाड़ा तय करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed