{"_id":"60f286d12a2dd214487a8e86","slug":"salman-khan-will-launch-bodyguard-shera-son-movie-shooting-in-manali-started-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खानः बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लांच करने की तैयारी, मनाली में होगी शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सलमान खानः बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लांच करने की तैयारी, मनाली में होगी शूटिंग
Sat, 17 Jul 2021 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:35 PM IST
सार
शेरा अपने बेटे के साथ कुछ दिन मनाली के साथ बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा में गुजारने के बाद मुंबई लौट गए हैं।
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान बॉडीगार्ड शेरा के साथ।
- फोटो : Instagram
विस्तार
अभिनेता सलमान खान आने वाले दिनों में मनाली में फिल्म की शूटिंग करते नजर आएंगे। वे ऊझी घाटी के नग्गर स्थित बड़ागढ़ रिजॉर्ट में एक अस्थायी स्टूडियो बनाकर मनाली में ही शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में वे अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर कुछ काम बॉडीगार्ड शेरा को भी सौंपा है। लिहाजा शेरा अपने बेटे के साथ कुछ दिन मनाली के साथ बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा में गुजारने के बाद शुक्रवार को मुंबई लौट गए हैं। शेरा ने सुरक्षा की दृष्टि से बड़ागढ़ रिजॉर्ट को सही पाया है।
विज्ञापन
रिजॉर्ट के मालिक एवं बागवान नकुल खुल्लर ने बताया कि शेरा अपने बेटे के साथ उनके यहां तीन दिनों तक रुके थे। वह दोबारा जल्द ही सलमान खान के साथ मनाली आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई बॉलीवुड स्टार भी फिल्म की शूटिंग के मनाली मनाली आ रहे हैं।
विज्ञापन