Kullu News: जगतसुख में रूस के पर्यटक ने फंदा लगाकर दे दी जान
मनाली के जगतसुख के एक होम स्टे में रह रहे विदेशी पर्यटक ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। मूल रूप से रूस का रहने वाला पर्यटक 31 जनवरी को अपनी महिला मित्र के साथ मनाली पहुंचा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख के एक होम स्टे में रह रहे विदेशी पर्यटक ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। मूल रूप से रूस का रहने वाला पर्यटक 31 जनवरी को अपनी महिला मित्र के साथ मनाली पहुंचा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रूस का पर्यटक नयकिता क्रायलोव अपनी महिला मित्र अलीसा लाजरेवा के साथ 31 जनवरी को मनाली आया था। दोनों जगतसुख के एक होम स्टे में रह रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि मृतक नयकिता की महिला मित्र नामली अलीसा 26 दिसंबर 2022 को भारत आई। नयकिता पहले ही भारत आ गया था। 31 जनवरी को दोनों गोवा से मनाली आए।
पुलिस को दिए बयान में अलीसा ने बताया है कि दो-तीन दिनों से नयकिता मानसिक तौर पर परेशान लग रहा था। 6 फरवरी को सुबह 9:00 बजे वह होम स्टे को छोड़कर मनाली के एक होटल में चली गई। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे वह नयकिता को देखने के लिए जगतसुख स्थित होम स्टे में गई। दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा भीतर से बंद था। उसने खिड़की से अंदर झांका तो नयकिता को फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद होटल संचालक अभिषेक शर्मा को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली में भेज दिया है।