फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Run for Unity: people un for national unity on Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary

रन फॉर यूनिटी: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के लिए दाैड़े सैकड़ों लोग

Fri, 31 Oct 2025 11:06 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Oct 2025 11:06 AM IST
सार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश में विभिन्न विभागों, संस्थाओं सहित भाजपा की ओर से जगह-जगह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Run for Unity:  people un for national unity on Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary
रन फॉर यूनिटी - फोटो : संवाद

विस्तार

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश में विभिन्न विभागों, संस्थाओं सहित भाजपा की ओर से जगह-जगह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा की ओर से प्रदेश की ओर से सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम आयोजित किए गए।  दाैड़ में सैकड़ों युवाओं, माताओं, बहनों ने व नागरिकों ने भाग लिया।  शिमला में भाजपा ने सीटीओ से चौड़ा मैदान तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस 2 किलोमीटर को दौड़ में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, सचिव संजय ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस विशेष दौड़ को हरी झंडी यात्रा के प्रदेश नेताओं ने रवाना किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को मान सम्मान दिया वहीं कांग्रेस ने लौह पुरुष वल्लभ भाई को देश का प्रधानमंत्री बनने ने रोका।  कार्यक्रम में कर्ण नंदा, कमलजीत सूद, प्रमोद ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, रमा ठाकुर, किरण बावा, केशव चौहान, संजीव दृष्टा, कलपी शर्मा, राजीव पंडित, संजीव पिंकू, सुनील धर उपस्थित रहे।

विज्ञापन





बंगाणा सोनू गोयल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस कार्यक्रम में कक्षा छठी से लेकर प्लस टू तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, तथा आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के विद्यार्थी शामिल रहे। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देश में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देना रहा। दौड़ के दौरान विद्यार्थियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे लगाकर लोगों को एकता के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन



नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने इस दौड़ का नेतृत्व किया। चैधरी सुखराम, विधायक इस कार्यक्रम के प्रभारी रहे। सुरेश कश्यप, सांसद लोकसभा, रीना कश्यप, विधायक पच्छाद, बलदेव तोमर, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता, विनय गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता, बलदेव भंडारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मुनीष चैहान, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, धीरज गुप्ता जिलाध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण नेताओं ने इस दौड़ में भाग लिया।  उपमंडल मुख्यालय अंब में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। दौड़ को एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने हरी झंडी दिखाई। इसमें दर्जनों युवाओं और स्थानिय नागरिकों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधान स्कूल में विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान मे भारत राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। भारत राष्ट्रीय एकता महान व्यक्तित्व वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर बुधान विद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन परिचय व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

धर्मशाला में शीला चौक से दाड़ी मेला मैदान तक हुई दाैड़
भाजपा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर धर्मशाला में रन फॉर यूनिटी  का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ लगते शीला चौक से शुरू हुई और दाड़ी मेला मैदान तक पहुंची। यहां भाजपा नेता ने जनसभा को संबोधित किया। मैराथन के लिए शीला चौक से दाड़ी मेला मैदान तक का सड़क मार्ग पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगा गया। सड़क के दोनों ओर भाजपा के झंडे लगे हुए थे।

मंडी: रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी हुईं शामिल
देश की एकता, अखंडता और सशक्त भारत के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज मंडी के पड्डल मैदान से लेकर सेरी मंच तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद इंदु गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, वर्ष 2014 से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया और आधुनिक भारत की नींव रखी।  इस अवसर पर सेरी मंच के पास पूर्व मंत्री सदर के विधायक अनिल शर्मा और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिला अध्यक्ष निहाल चंद, भीम सेन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। नेताओं ने सरदार पटेल को देश की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी भीमसेन, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट, जिला महामंत्री करण ठाकुर, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, गोविंद ठाकुर, डॉ. वंदना, सुमन व अन्य मौजूद रहे।

 थाना नादौन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
थाना नादौन में राष्ट्रीय एकता दिवस–2025 कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों की सुरक्षा हेतु चिकित्सा सुविधा एवं एंबुलेंस व्यवस्था उपलब्ध कराई गई तथा रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई।
 

 चिंतपूर्णी थाना में एकता के लिए हुई दौड़
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर चिंतपूर्णी थाना में एकता के लिए दौड़  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज को एकता, सहिष्णुता और समरसता का संदेश देने का उद्देश्य रखा गया। थाना प्रभारी जयराम शर्मा तथा थाने के पूरे स्टाफ ने कार्यक्रम में सक्रियता दिखाई। स्थानीय टैक्सी चालक, भरवाईं सीनियर सेकंडरी स्कूल और आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों सहित क्षेत्र के नागरिकों ने भी इस दौड़ में भागीदारी निभाई।  इस अवसर पर चिंतपूर्णी थाना पुलिस ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए समाज के सभी वर्गों को एकजुट रखने का संकल्प लिया। रा पुलिस थाना संसारपुर टैरेस ने दौड़ का आयोजन किया। इस दाैरान सरदार पटेल जयंती पर  राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। मैराथन में 250 के करीब अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

 बिलासपुर जिला पुलिस ने किया दाैड़ का आयोजन
 राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों, विद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थियों और वन विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौड़ को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। इस दौड़ में पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी और डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने भी भाग लिया। इसके अलावा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार ब्यूरो मुख्यालय बिलासपुर की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed