{"_id":"6447cb371d291f33fb096954","slug":"rs-31-crore-sanctioned-for-tube-well-at-bulk-drug-park-in-una-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulk Drug Park: ऊना में बल्क ड्रग पार्क में ट्यूबवेल के लिए 31 करोड़ रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulk Drug Park: ऊना में बल्क ड्रग पार्क में ट्यूबवेल के लिए 31 करोड़ रुपये स्वीकृत
Tue, 25 Apr 2023 06:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Apr 2023 06:15 PM IST
सार
ऊना के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में 12 ट्यूबवेल और इसके आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए उद्योग विभाग ने 31 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन
यहां बनेगा बल्क ड्रग पार्क ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में 12 ट्यूबवेल और इसके आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए उद्योग विभाग ने 31 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। पार्क के लिए 120 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने बिजली बोर्ड और एचपीडीसीएल (ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लि.) को वर्कआउट करने को कहा है। बल्क ड्रग पार्क के लिए चयनित स्थान को गैस पाइप लाइन से जोड़ने का मामला पेट्रोलियम मंत्रालय से उठाया गया है। टाहलीवाल तक गैस पाइप लाइन है, यहां से पार्क की दूरी करीब 10 किलोमीटर है।
विज्ञापन
बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर 450 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने 312 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान किया है। सड़क भी उपलब्ध कराई जाएगी। भूमि अधिग्रहण पर 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर बीते सप्ताह उद्योग विभाग, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें अधिकारियों को कार्य में तेजी लगाने के निर्देश दिए थे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन