फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rs 2.39 lakh cleared from the accounts of three people including former women councilor

Shimla: पूर्व महिला पार्षद सहित तीन लोगों के खातों से 2.39 लाख रुपये साफ

Mon, 28 Nov 2022 11:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2022 11:47 AM IST
सार

 पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक ऑनलाइन ठगी के पीछे साइबर ठग गिरोह काम कर रहा है।

विज्ञापन
Rs 2.39 lakh cleared from the accounts of three people including former women councilor
money - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी शिमला में नगर निगम की पूर्व भाजपा महिला पार्षद सहित तीन लोगों के साथ 2.39 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। साइबर ठग पार्षद को 60,000 रुपये का चूना लगा गए। शिकायत पर छोटा शिमला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक बीते दिन पार्षद को फेसबुक मैसेंजर पर एक मेसेज मिला। एक दोस्त ने उनके गूगल खाते में 20,000 रुपये पैसे डालने का आश्वासन दिया। कहा कि पैसे प्राप्त करने के लिए सुरक्षा के तौर पर 5 रुपये ट्रांसफर करने होंगे। इसके बाद पार्षद ने उसके बताए खाते पर पांच रुपये का लेनदेन किया।

विज्ञापन


इस बीच पार्षद के एसबीआई के खाते से पहली बार में 19,995 और दूसरी बार में 39,995 रुपये की निकासी हो गई। पार्षद कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही शातिर उसे हजारों रुपये का चूना लगा गए। फिलहाल, साइबर और छोटा शिमला थाना पुलिस आईटी एक्ट के तहत मामले की जांच में जुटी है। इधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक ऑनलाइन ठगी के पीछे साइबर ठग गिरोह काम कर रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द की शातिर पुलिस गिरफ्त में हाेंगे।
विज्ञापन


डेबिट कार्ड लेनदेन के बारे में पूछा और 78,938 रुपये उड़ा लिए
पुलिस थाना सदर में भी महिला और एक अन्य व्यक्ति ठगी का शिकार हुआ है। पहला मामला लक्कड़ बाजार क्षेत्र में पेश आया। इंदु स्वरूप को फोन कर शातिर ने बताया कि वह निजी बैंक से बोल रहा है। उसने डेबिट कार्ड लेनदेन के संबंध में महिला से पूछा और कुछ देर बाद महिला के खाते से 21,458 और 57,480 रुपये की निकासी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल पे से एक रुपया भेजा और खाते से हो गई 99,999 की निकासी
जाखू निवासी शिकायतकर्ता जतिंद्र मोहन कंवर ने बताया कि उसने किरायेदार के लिए विज्ञापन दिया था। इस बीच कमरा किराये पर रखने के लिए उसे एक व्यक्ति का फोन आया। कहा कि एडवांस पैसे के लिए गूगल पे के माध्यम से उसके नंबर पर एक रुपया भेेजे। आरोप है कि शातिरों ने उसके खाते पर नियंत्रण कर दिया और कुछ समय बाद उसके खाते से 99,999 रुपये की निकासी हो चुकी थी। वहीं, कॉलर का फोन भी बंद है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत दो अलग-अलग मुकद्दमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed