Himachal: पर्यटकों के लिए खुला रोहतांग दर्रा, 15 से 55 फुट ऊंची बर्फ की दीवारों के बीच करें रोमांच भरा सफर
समुद्र तल से 13050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों में मारोमारी शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। शुक्रवार से रोहतांग के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। दर्रे तक बर्फ हटाने के कार्य में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब रोमांच का सफर शुरू हो गया। शुक्रवार को 55 फुट ऊंची बर्फ की दीवारों से होकर वाहन रोहतांग की ओर निकले तो पर्यटक झूम उठे। रोहतांग दर्रा में भी 15 फुट से अधिक बर्फ की मोटी परत जमी है। बीआरओ की डाक्यूमेंट्री में रोहतांग बहाली में जवानों की कर्मठता स्पष्ट झलक रही है।
रोहतांग जाने के लिए मारामारी, परमिट एडवांस बुक
समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों में मारामारी मची हुई है। शुक्रवार को पहले दिन एनजीटी के नियमानुसार पर्यटन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन परमिट लेकर 1,200 वाहनों में हजारों पर्यटक रोहतांग गए। बर्फ के बीच पर्यटकों ने रोहतांग में खूब मस्ती की। रोहतांग के लिए एडवांस में परमिट बुक हो रहे हैं। रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल हो गया है। शुक्रवार से रोहतांग के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। पहले दिन भारी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे। मढ़ी से लेकर रोहतांग दर्रा तक पर्यटकों का मेला लग गया। ए
नजीटी के आदेशानुसार रोहतांग के लिए रोजाना 1,200 वाहन जा सकते हैं। इनमें डीजल के 4,00, जबकि पेट्रोल इंजन के 8,00 वाहनों को जाने की अनुमति है। शुक्रवार को 1,200 वाहन रोहतांग गए। पर्यटन विभाग की वेबसाइट में तेजी से स्लॉट बुक हो रहे हैं। शनिवार के लिए स्लॉट एडवांस में बुक हो गया है, जबकि रविवार के लिए भी 50 फीसदी से अधिक बुकिंग हो गई है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि परमिट लेकर अब पर्यटकों को रोहतांग तक भेजा जा रहा है। शुक्रवार को हजारों पर्यटक रोहतांग पहुंचे।
राहनीनाला में गिरी चट्टान, लगा जाम
रोहतांग बहाली के पहले दिन राहनीनाला के समीप पहाड़ी से एक चट्टान गिरकर सड़क पर आ गई। इससे काफी देर तक मार्ग पर जाम लग गया। हालांकि बीआरओ ने चट्टान हटाकर यातायात बहाल कर दिया। जगह-जगह सड़क संकरी होने के कारण पर्यटकों को जाम में भी फंसना पड़ा, लेकिन रोहतांग देखने की चाह में पर्यटक रोमांचित हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.