फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohit Thakur said - Recruitment of six thousand posts will start soon, pre primary teacher recruitment matter

Shimla: रोहित ठाकुर बोले- शिक्षा विभाग में 6,000 पदों को भरने की जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Tue, 01 Aug 2023 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 07:05 PM IST
सार

मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य में आपदा के चलते प्रारंभिक व उच्च शिक्षा विभाग में करीब 6,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है। अब जल्द ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
Rohit Thakur said - Recruitment of six thousand posts will start soon, pre primary teacher recruitment matter
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग में जल्द ही विभिन्न श्रेणियों के 6,000 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों के लिए सरकार पहले बैचवाइज और फिर सीधी भर्ती करेगी। राज्य लोकसेवा आयोग को इस बाबत प्रस्ताव भेजने की तैयारी भी शुरू हो गई है। प्रदेश में बीते दिनों भारी बारिश और बाढ़ से आई प्राकृतिक आपदा से भर्ती शुरू करने में देरी हुई है।

विज्ञापन


अब सरकार ने अधिकारियों को मुस्तैदी दिखाने के निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य में आपदा के चलते प्रारंभिक व उच्च शिक्षा विभाग में करीब 6,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है।
विज्ञापन


अब जल्द ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य में भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने से बहुत नुकसान हुआ है। अगर जरूरत पड़ी तो स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। कोविड काल में भी इस तरह की व्यवस्था की गई थी लेकिन वह सफल नहीं हुई थी। अब अधिकांश स्कूल दोबारा खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति को लेकर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के हिसाब से जारी रहेंगी प्रतिनियुक्तियां
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जरूरत के हिसाब से प्रतिनियुक्तियों को जारी रखा जाएगा। शिक्षकों की अनावश्यक प्रतिनियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। निदेशालय सहित जिला कार्यालयों में नियुक्त अधिकांश शिक्षक स्कूल और कॉलेजों में भेज दिए हैं। अब वे ही शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिनकी विभाग को जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी के सुंदरनगर कार्यालय सहित कुछ अन्य जगहों पर अभी प्रतिनियुक्तियों को रद्द नहीं किया है।


प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती पर कैबिनेट लेगी फैसला
प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती की मंजूरी का प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी भर्ती में शामिल करने की योजना है। इसके लिए कुछ प्रावधान किया है। दो वर्ष का नर्सरी टीचर प्रशिक्षण लेने वालों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती प्रस्ताव से जल्द ही कैबिनेट को अवगत कराया जाएगा। प्रदेश में करीब चार हजार पदों पर प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की जानी है। सरकार इसको लेकर पूरी तरह से गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed