{"_id":"65e096151cf47fe2fa0a9719","slug":"road-to-mla-ravi-thakur-s-house-closed-forest-department-took-action-on-illegal-encroachment-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विधायक रवि ठाकुर के घर की सड़क की बंद, अवैध कब्जे पर वन विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विधायक रवि ठाकुर के घर की सड़क की बंद, अवैध कब्जे पर वन विभाग ने की कार्रवाई
Thu, 29 Feb 2024 08:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Feb 2024 08:05 PM IST
सार
लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर के घर की सड़क वन विभाग ने बंद कर दी है। हालांकि, पैदल रास्ता यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
विधायक रवि ठाकुर के घर की सड़क की बंद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा की सदस्यता से बाहर किए गए लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर के घर की सड़क वन विभाग ने बंद कर दी है। हालांकि, पैदल रास्ता यथावत रखा गया है। लेकिन अवैध कब्जा हटाने के डीएफओ की अदालत के फैसले के अनुसार वन विभाग ने यह कार्रवाई की है। लेकिन इस करवाई को पिछले दो दिनों से हिमाचल की सियासी हलचल से जोड़कर देखा जा रहा है। वन रेंज अधिकारी चेत राम और वन रक्षक ललित ने गुरुवार को मनाली के रांगड़ी में विधायक रवि ठाकुर के घर को जाने वाली सड़क को बंद कर दिया।
विज्ञापन
यहां पहले ही वन विभाग ने बीच सड़क में डंगा लगाया था। आज इसे फिर दुरुस्त कर सड़क बंद की गई। रेंज अफसर चेत राम ने बताया कि विभाग ने डीएफओ की अदालत में 2022 में कब्जा हटाने का फैसला हुआ थ। विभाग ने मई 2023 में यहां अवैध कब्जा हटाया था और डंगा लगाकर सड़क को बंद कर दिया था। इसके बाद डिविजन कमिश्नर से सटे लिया गया था। लेकिन 2 फरवरी को इसकी अवधि पूरी हो गई। जिसके तहत आज फिर मौके पर जाकर अवैध कब्जा छुड़ाने के लिए लगाए गए डंगे की मरम्मत की गई और कब्जा छुड़ाया गया।
विज्ञापन