{"_id":"65657f069550e5002008e569","slug":"road-accident-in-nadholi-panchayat-of-kangra-himachal-two-youth-died-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident Kangra: कार और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की मौत, नढ़ोली में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident Kangra: कार और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की मौत, नढ़ोली में हुआ हादसा
Tue, 28 Nov 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, लंज(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंज(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:35 PM IST
सार
कांगड़ा जिले में 32 मील-रानीताल सड़क मार्ग पर देर रात कार और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कार और स्कूटी की टक्कर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 32 मील-रानीताल सड़क मार्ग पर देर रात कार और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे गंभीर घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल कुमार (26) और मोहित कुमार (21) वर्षीय निवासी भेरू पंचायत नेरटी (रैत) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों युवक नढोली में एक कार्यक्रम में आए हुए थे और दुकान से सामान लेने जा रहे थे। जब वह वापस आ रहे थे तो हादसा हो गया। पुलिस चौकी कोटला को सूचित किया गया। चौकी प्रभारी कोटला राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन