फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road accident in Chamba and Shimla district, two killed, three injured

Road Accidents: चंबा और शिमला जिले में सड़क हादसे, दो की मौत, तीन घायल

Thu, 12 Jan 2023 01:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Jan 2023 01:05 PM IST
सार

चंबा और शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Road accident in Chamba and Shimla district, two killed, three injured
सैंज नाला में कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा और शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हड़ोठा में ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र टेक चंद गांव हड़ोठा तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। बुधवार देर रात घर जाते वक्त यह हादसा हुआ। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे पुलिस से मदद कर घायलों को खाई से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।  

विज्ञापन


लेकिन मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात चिकित्सक ने सुरेंद्र को दिया मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे घायल को टांडा रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


वहीं, शिमला जिले में सैंज- लुहरी सड़क मार्ग(एनएच-305) पर सैंज नाला में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जोगिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह, गांव शगारचा निचार जिला किन्नौर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गांव शगारचा के दो अन्य व्यक्ति जितेंद्र कुमार व ईश्वर सिंह  को चोटें आई हैं। घायलों को  उपचार के लिए सीएच कुमारसैन ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed