Road Accident: अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी एचआरटीसी बस, चालक-परिचालक सहित 40 यात्री घायल
करसोग में एचआरटीसी की बस देहरी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार सभी 40 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं।
विस्तार
जब तक बस रुकी नहीं, तब तक चालक ने स्टीयरिंग नहीं छोड़ा। जहां हादसा हुआ, उस जगह सड़क पर न तो बैरिकेड लगे थे और न ही क्रैश बैरियर। बस को खाई में जाते देख तुरंत आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को करसोग अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की तरफ से शिमला रेफर किए गए घायलों को फौरी तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि जारी की गई है। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश के बीच मौसम ने मई में तोड़े कई रिकॉर्ड, 84 फीसदी अधिक बरसे बादल
इन गंभीर घायलों को किया शिमला रेफर
गंभीर रूप से घायल राधू देवी पत्नी नेत राम, सूबा राम पुत्र दलु, वीरेंद्र पुत्र शुकरू राम और अमर चंद पुत्र खीमा राम को आईजीएमसी रेफर किया गया है।