फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Restoration of historical temples intensifies, work of taking soil samples in the lake begins

Bilaspur News: ऐतिहासिक मंदिरों के पुनर्स्थापन की कवायद तेज, झील में मिट्टी के सैंपल लेने का काम शुरू

Thu, 30 Mar 2023 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 08:28 PM IST
सार

बिलासपुर के सांढू मैदान स्थित ऐतिहासिक मंदिरों की पुनर्स्थापन और पर्यटन योजना के लिए गोबिंद सागर झील से भी मिट्टी के सैंपल लेने का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Restoration of historical temples intensifies, work of taking soil samples in the lake begins
झील में मिट्टी के सैंपल लेने का काम शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के सांढू मैदान स्थित ऐतिहासिक मंदिरों की पुनर्स्थापन और पर्यटन योजना के लिए गोबिंद सागर झील से भी मिट्टी के सैंपल लेने का काम शुरू हो गया है। इस काम को कर रही कंपनी के कर्मचारी मोटर बोट पर बोरिंग मशीन लगाकर झील के अंदर से मिट्टी के सैंपल ले रहे हैं। कंपनी अधिकारियों के अनुसार झील के अंदर से लुहणू मैदान से मंडी भराड़ी पुल तक 10 जगहों से मिट्टी के सैंपल लिए जाएंगे। इन मिट्टी के सैंपल को दिल्ली में आईजीसी कंपनी की लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। मिट्टी के सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि निर्माण कार्य के दौरान कितनी गहराई तक खोदाई करनी होगी।

विज्ञापन


सरकार की ओर से अधिकृत सॉयल टेस्टिंग कंपनी के कर्मचारियों ने ऐतिहासिक सांढू मैदान में इन दिनों डेरा डाला हुआ है। उन्होंने पहले ड्रीलिंग मशीन से सांढू मैदान से आठ जगह सैंपल लिए और अब गोबिंद सागर झील के अंदर से भी मिट्टी के सैंपल लिए जा रहे हैं। बता दें कि योजना में पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए सांढू मैदान में कृत्रिम टापू बनाए जाना प्रस्तावित है। इन टापुओं को केवल पुल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इन्हीं टापुओं पर जलमग्न हो चुके मंदिरों को लिफ्ट कर लाया जाएगा। इस योजना पर 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


तीन चरणों में होगा प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में कार्यान्वित करने का प्रस्ताव है। पहले चरण में नाले के नौण के पास के जलमग्न तीन मुख्य मंदिरों को पुनर्स्थापन करने का प्रस्ताव है। दूसरे चरण में सांढू के मैदान को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। तीसरे चरण में मंडी भराड़ी के पास बैराज बनाकर मंदिरों के आस-पास एक जलाशय बनाया जाएगा। इसमें रिवर फ्रं ट और वॉकवेज इत्यादि विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद बिलासपुर पर्यटन की दृष्टि से तेजी से विकसित होगा और पूरे जिले का केंद्र बिंदू सांढू मैदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लार्सन एंड टबरो कंपनी के जियोलॉजिस्ट राहुल भागवत ने बताया कि झील के अंदर से मिट्टी के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल दिल्ली स्थित लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच में यह पता लगाया जाना है कि नए आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए ठोस जगह कहां और कितनी गहराई में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed