फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to students, application date extended till December 31 for 21 scholarships

Scholarships: विद्यार्थियों को राहत, 21 छात्रवृत्तियों के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ी आवेदन करने की तिथि

Tue, 20 Dec 2022 01:47 PM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Dec 2022 01:47 PM IST
सार

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई 21 विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Relief to students, application date extended till December 31 for 21 scholarships
छात्रवृत्ति - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई 21 विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ गई है। किसी कारण छात्रवृत्ति फार्म न भर पाने वाले पात्र विद्यार्थी 31 दिसंबर तक विभिन्न 21 छात्रवृत्तियों के लिए स्कूलों में ही ऑनलाइन कर सकते हैं। इन छात्रवृत्तियों के लिए पहले शिक्षा विभाग की ओर से 31 अक्तूबर तक अंतिम आवेदन तिथि निर्धारित की गई थी। प्रदेश भर से सैकड़ों विद्यार्थी छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन नहीं कर पाए। कई विद्यार्थियों ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्तियों के लिए गलत आय प्रमाण भर दिए थे। इन गलतियों को दूर करने और आवेदन से वंचित विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ गई है। संवाद

विज्ञापन


इन छात्रवृत्तियों की बढ़ी है आवेदन तिथि
केंद्र की ओर से संचालित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के  लिए संचालित पीएम यशस्वी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, केंद्र सरकार की ओर से एससी और एसटी विद्यार्थियों के लिए संचालित प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, नौवीं, दसवीं कक्षा के ओबीसी विद्यार्थियों के  लिए संचालित पीएम यशस्वी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, आर्थिक रूप से कमजोर, दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों के संचालित पीएम यशस्वी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, महार्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, ओबीसी विद्यार्थियों के लिए संचालित डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, सैनिक स्कूल छात्रवृत्ति योजना, डिग्री स्तर के लिए तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, नौवीं, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पीएम यशस्वी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed