{"_id":"5fd3a4b98ebc3e3fc432afe6","slug":"relief-to-roadside-building-owners-will-be-able-to-make-parking-on-set-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे भवन मालिकों को राहत, सेट बैक पर पार्किंग बना सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे भवन मालिकों को राहत, सेट बैक पर पार्किंग बना सकेंगे
Sat, 12 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
शिमला शहर
हिमाचल सरकार ने शहरों की प्रमुख सड़कों पर यातायात के सुचारु संचालन और पार्किंग की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए भवनों के सेट बैक पर पार्किंग निर्माण को मंजूरी दी है। शुक्रवार को सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सड़क के वैली और हिल साइड पर स्थित सभी भवनों जिनमें प्लॉट के भीतर न्यूनतम दो मीटर का सेट बैक हो, वहां ओपन स्काई पार्किंग की अनुमति होगी।
विज्ञापन
वैली साइड भवनों के मामलों में मालिकों को स्टील के अस्थायी ढांचे ओपन टू स्काई पार्किंग बनाने की अनुमति होगी। इस तरह की प्रस्तावित अस्थायी पार्किंग प्लेटफार्म सी-थ्रू, जालीनुमा होने चाहिए ताकि, इसमें समुचित स्थान, प्रकाश और वायु संचालन हो सकेे। इससे आपदा प्रबंधन प्रयासों और साथ लगती सड़क पर सुचारु यातायात में बाधा नहीं आनी चाहिए। यह पंजीकृत स्ट्रक्चरल इंजीनियर से विधिवत रूप से प्रमाणित होना चाहिए।
विज्ञापन