फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief for indian army Manali Leh Road Reinstated

मनाली-लेह सड़क खुलने से सेना को राहत, कम समय में पहुंचेंगे जवान और रसद

Wed, 20 May 2020 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 May 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Relief for indian army  Manali Leh Road Reinstated
- फोटो : अमर उजाला

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग बहाल होते ही सेना ने भी राहत की सांस ली है। करीब छह माह बाद इसकी बहाली हुई है। ऐसे में इस मार्ग से इसी सप्ताह से देश की सरहद पर सैन्य रसद की सप्लाई शुरू हो जाएगी। मनाली-केलांग होते हुए लेह के लिए सेना के काफिले जल्द रवाना होंगे। सड़क खुलते ही कुल्लू और मनाली से तेल के टैंकर लेह के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन


लद्दाख के एमपी छेरिंग नामग्याल ने मंगलवार को हिमाचल और जम्मू कश्मीर की सीमा सरचू में पहुंचने पर इन टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। कुछ दिन बाद सेना का काफिला इस रूट से जाना शुरू हो जाएगा। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि देश की हिफाजत को देखते हुए इस मार्ग का अलग महत्व है।
विज्ञापन


दिल्ली-लेह 1072 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में करीब 36 घंटे का समय लगता है।  इसके अलावा टनल बन जाने के बाद मनाली-केलांग के बीच 46 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। हालांकि मनाली-लेह मार्ग खुल जाने की खबर से लेह का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों में मायूसी है। कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन के चलते न जाने कब तक यह पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सैन्य काफिले की इस रूट से आवाजाही रहेगी। उधर, एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि पूर्व में मनाली-लेह मार्ग बहाल होते ही देश-विदेश के पर्यटक ऑनलाइन बस सीट की बुकिंग करवाते थे। इस बार लॉकडाउन के चलते मामला ठंडे बस्ते में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेह तक गत वर्ष प्रति सीट 1500 रुपये किराया लगता था। वहीं टैक्सी यूनियन का दिल्ली से लेह तक टैक्सी का किराया 45 हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed