फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Raw material stopped coming from Ropar for UltraTech Baga

Bilaspur News: अल्ट्राटेक बागा के लिए रोपड़ से कच्चा माल आना बंद, जानें पूरा मामला

Fri, 22 Sep 2023 11:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Sep 2023 11:29 AM IST
सार

अब कंपनी को राजपुरा से दोगुना किराये पर कच्चा माल मंगाना पड़ रहा है। किरतपुर-देहनी यूनियन ने कोर्ट में हवाला दिया है कि रोपड़ से अल्ट्राटेक कंपनी के लिए जो कच्चा माल जाता है उससे क्षेत्र में प्रदूषण और बीमारियां फैल रही हैं। 

विज्ञापन
Raw material stopped coming from Ropar for UltraTech Baga
सीमेंट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किरतपुर-देहनी ट्रक यूनियनों ने रोपड़ से अल्ट्राटेक सीमेंट बागा के लिए आने वाले कच्चे मामल को लेकर कोर्ट से स्टे लगावा दी है। इसके बाद बागा के लिए रोपड़ से कच्चे माल की सप्लाई बंद हो गई है। अब कंपनी को राजपुरा से दोगुना किराये पर कच्चा माल मंगाना पड़ रहा है। किरतपुर-देहनी यूनियन ने कोर्ट में हवाला दिया है कि रोपड़ से अल्ट्राटेक कंपनी के लिए जो कच्चा माल जाता है उससे क्षेत्र में प्रदूषण और बीमारियां फैल रही हैं। इसके आधार पर रोपड़ से कच्चे माल के उत्पादन पर रोक लग गई है। वहीं 22 सितंबर पर इस स्टे पर अगला फैसला आएगा।

विज्ञापन


रोपड़ से कच्चे माल की रोक के बाद से कंपनी की परेशानी बढ़ गई है। कंपनी को हर दिन एक हजार मीट्रिक टन राखी की जरूरत सीमेंट उत्पादन के लिए होती है। पहले रोपड़ से ट्रक ऑपरेटर 510 रुपये प्रति मीट्रिक टन दाम पर वापसी लाते थे। जोकि 12 टन का 6120 रुपये किराया एक ट्रक का बनता था। अब राजपुरा से प्रति टन 1003 रुपये की ढुलाई ली जा रही है, 112 टन का किराया 12036 रुपये बन रहा है। जहां पर एक हजार मीट्रिक टन ढुलाई का रोपड़ से पांच लाख प्रतिदिन का किराया बनता था, वहीं अब यह किराया 10 लाख के करीब बन रहा है। हालांकि ट्रक ऑपरेटरों के लिए यह फायदा है। कंपनी को हर दिन पांच लाख का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कंपनी प्रबंधन के साथ ट्रक ऑपरेटरों की बैठक हुई। इसमें ऑपरेटरों ने कंपनी को आश्वस्त किया कि वो राजपुरा से कच्चे माल की ढुलाई करेंगे। लेकिन रोपड़ से कच्चे माल की रोक अगर लगातार रही तो यह कंपनी के लिए बड़ी चिंता का विषय होगा। वहीं कच्चा माल कम मिलने और सीमेंट उत्पादन कम होने से ऑपरेटरों को भी भविष्य में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। अल्ट्राटेक में 3500 ऑपरेटर माल ढुलाई का कर रहे हैं। अगर जल्द विवाद नहीं सुलझा तो परेशानी बढ़ सकती है। इस बारे में अल्ट्राटेक के रॉ मटेरियल हेड लोकेंद्र जैन से फोन पर बात करने के की कोशिश की गई, लेकिन वो उपलब्ध नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed