फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ranji Trophy match between Himachal and Delhi from February 9, teams will clash in Dharamshala

Ranji Trophy: हिमाचल और दिल्ली के बीच रणजी मैच 9 फरवरी से, धर्मशाला में भिड़ेंगी टीमें

Thu, 08 Feb 2024 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 05:54 PM IST
सार

रणजी मैच धर्मशाला में शुक्रवार से शुरू होगा। 9 से 12 फरवरी तक होने वाले इस मैच का बीसीसीआई टीवी और जियो सिनेमा पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ranji Trophy match between Himachal and Delhi from February 9, teams will clash in Dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल और दिल्ली के बीच रणजी मैच धर्मशाला में शुक्रवार से शुरू होगा। 9 से 12 फरवरी तक होने वाले इस मैच का बीसीसीआई टीवी और जियो सिनेमा पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। मैच में सुबह नौ बजे टॉस होगा। इसके बाद साढ़े नौ बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। धर्मशाला में हिमाचल की टीम अपना चौथा रणजी मैच खेल रही है। अब तक हिमाचल ने रणजी के पांच मुकाबले खेले हैं। इसमें दो मैच ड्रॉ हुए और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


हिमाचल की पांच मैच खेलने के बाद नॉकआउट राउंड से बाहर हो गई है। रणजी के एलीट ग्रुप डी की अंकतालिका में हिमाचल की टीम चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। जबकि दिल्ली की टीम आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दिल्ली के साथ मैच के बाद हिमाचल की टीम अपना अंतिम लीग मुकाबला खेलने के लिए पुडुचेरी जाएगी। शुक्रवार से शुरू होने वाले मैच के लिए एचपीसीए ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की सीनियर क्रिकेट टीम पिछले 12 सालों से रणजी के नॉकआउट राउंड में पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक कामयाब नहीं हो पाई। हिमाचल ने 2012 में रणजी का प्लेट ग्रुप सेमीफाइनल मुकाबला खेला था। इसके बाद हिमाचल का रणजी में खास प्रदर्शन नहीं रहा है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि शुक्रवार से धर्मशाला में हिमाचल और दिल्ली के बीच रणजी मैच शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed