फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Randhir Sharma said There was rigging in the assembly recruitment, it should be cancelled

Himachal News: हिमाचल विधानसभा में भर्तियों पर बवाल, रणधीर शर्मा बोले- चहेतों को दी गई नौकरियां, रद्द हो भर्ती

Tue, 04 Feb 2025 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2025 07:42 PM IST
सार

विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिवालय ने दो अलग-अलग अधिसूचना जारी करके 14 लोगों को नियुक्तियां दीं। 

विज्ञापन
Randhir Sharma said There was rigging in the assembly recruitment, it should be cancelled
श्रीनयना देवी से विधायक रणधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने प्रदेश विधानसभा में नौकरियों में धांधली का बड़ा आरोप लगाया है। श्रीनयना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 31 जनवरी को विधानसभा सचिवालय ने दो अधिसूचनाएं जारी कर 14 लोगों को नियुक्तियां दीं। इनमें पांच नियुक्तियां विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र चंबा, पांच हमीरपुर से मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र और दो-तीन नियुक्तियां विधानसभा उपाध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र व सिरमौर से हुईं हैं। विधायक ने कहा कि नौकरियों की बंदरबांट की भाजपा कड़ा विरोध करती है और इन भर्तियों को रद्द कर मेरिट आधार पर करने की मांग करती है।

विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकार वार्ता में रणधीर ने सरकार से सवाल किया कि क्या नौकरियों में पारदर्शिता बरती गई। क्या योग्यता और आरक्षण अधिकार रखे गए। अगर रखे गए तो क्या योग्य लोग इन्हीं तीन विधानसभा क्षेत्रों में थे। भाजपा का आरोप है कि धांधली करके इन पदों पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चहेतों को नौकरियां दी गईं। किसी के ड्राइवर के बेटे को नौकरी दे दी गई, किसी के सोशल मीडिया इंचार्ज को रख लिया गया। यह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक है। सीएम ने जो 5 लाख सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर और आरक्षण लागू करके देने की गारंटी दी थी, उसकी धज्जियां उड़ाने का यह उदाहरण है। वह मांग करते हैं कि इन नियुक्तियों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि इन नियुक्तियों में अपने आप में ही जो नाम और पते हैं, वे बता रहे हैं कि इनमें धांधली हुई है। इसलिए इन नियुक्तियों को रद्द करके पारदर्शिता के आधार पर ये पद भरे जाने चाहिएं, जिसमें मेरिट आधार होना चाहिए।
विज्ञापन



भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं: हरदयाल
विधानसभा के प्रवक्ता संयुक्त निदेशक मीडिया हरदयाल भारद्वाज ने विधायक के इस आरोप पर कहा कि विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियां पारदर्शितापूर्ण तरीके से की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये भर्तियां नियमानुसार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed