फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ranbir kapoor and Alia Bhatt visited Manali Mall Road and have lunch in restaurant

आलिया संग मनाली मालरोड की सैर पर निकले रणबीर कपूर, रेस्टोरेंट में किया लंच

Thu, 28 Nov 2019 06:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor and Alia Bhatt visited Manali Mall Road and have lunch in restaurant
निजी रेस्तरां में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

मौसम खराब होने के कारण मनाली में फिल्म की शूटिंग का दूसरा दिन भी धुल गया। बर्फ को देखकर यूनिट उत्साहित तो है लेकिन बारिश शूटिंग में खलल डाल रही है। गुरुवार को भी शूटिंग नहीं हो सकी। काम न होने के कारण अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कमरों में ही आराम किया। इसके बाद पतलीकूहल के पास अंग्रेजों के जमाने के एक रेस्टोरेंट में लंच किया। लंच करने के बाद दोनों मनाली के मालरोड पहुंचे और चहलकदमी करते रहे। इस दौरान उनके दीदार के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशंसकों को दोनों ने ऑटोग्राफ भी दिए।

विज्ञापन


मनाली में घूमने आए पर्यटकों ने दोनों के साथ खूब सेल्फी लीं। इधर, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शूटिंग न होने से असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बारिश भरा दिन सोशल मीडिया पर ट्विटर और ब्लॉग कर बिताया। स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि मौसम साफ होते ही शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। इधर, बालीवुड सितारों के मनाली आने से पर्यटक कारोबारी भी खुश हैं। सितारों के मनाली पहुंचने की सूचना पाकर कई लोग वहां का रुख कर रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी और बॉलीवुड स्टारों के आने से मनाली के पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed